खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड में इम्तियाज के आवास पर आज दिनांक 9-8-2020को युवा जदयू गोगरी प्रखंड का विस्तार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रखंड युवा अध्यक्ष इम्तियाज खां के आवास पर किया गया।जिसमें गरिमामई उपस्थिति मुश्किपुर मुखिया दिलीप जी,परबत्ता विधानसभा मीडिया प्रभारी मनमन बाबा की रही वहीं संगठन विस्तार करते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव,राजा यादव,अंकित कुशवाहा,गुफरान,मुमताज,गौतम कुशवाहा को बनाया गया वहीं महासचिव पद पर पिंटू सिंह कुशवाहा,आदर्श कुमार झा,कन्हैया झा,मो सहमुद,मो राशिद,लालमणि कुमार,मो फरहान को बनाया गया वहीं सचिव पद पर मनोज कुमार,राहुल कुमार,गौरव सुमन,चंदन कुमार,मिलन यादव,श्रावण साह,महेंद्र कुशवाहा,मिथुन कुशवाहा,मो सद्रुल,मो साकिर,गोविंद साह,मो सहुद को सर्व सम्मति से चुना गया।वहीं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए मीडिया प्रभारी मनमन बाबा ने कहां की आप सभी सम्मानित साथियों का मै पार्टी तथा टीम डॉ संजीव कुमार जेडीयू के तरफ से स्वागत करता हूं एवं बहुत बहुत बधाई देता हूं आप सभी संगठन को और मजबूती करेंगे ऐसी आशा करता हूं।आप सभी से मेरा अनुरोध है कि आप अपने माननीय विधायक परबत्ता श्री आर एन सिंह जी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को बताएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ें।आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी डॉक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में परबत्ता विधानसभा से लड़ेंगी सब लोग अभी से ही तैयारी में जुट जाएं। हमलोगो को रिकॉर्ड बहुमत से चुनाव जीतना है वहीं प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज खां, मुस्किपुर मुखिया दिलीप साह ने नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आपसब के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।इस सभा में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
