मधुमखी पालन करने वाले यूबक का सव पेड़ से लटका मिला *************************************खगड़िया जिला के मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत पाँच किलोमीटर विद्वार्थी टोल के नजदीक एक आम के बगीचे से पैड़ से रस्सी से लटकता एक बीस वर्षीय युवक का लाश बरामद हुआ है।खबर मिलते ही मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन में जुट गया है।हलांकी युवक का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा की युवक मुज्फ्फरपुर का रहने वाला है जो दो तीन महीने से आम के बगीचे में एक छोटा सा अशियाना बनाकर मधुमक्खियों का पालन करता था।लेकिन आज अहले सुबह लोगों ने उक्त युवक का शव पैड़ से रस्सी के सहारे लटकता देखा गया।घटना आग की तरह फैल गया ओर लोगों का देखने के लिए जामवाड़ा लग गया।मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया।इधर युवक के जेब से मोबाइल भी बरामद पुलिस ने की है।हलांकी यह आत्म हत्या है या हत्या इसे फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता ।युवक के रह रहे आशियाना में रात का बनाये गये भोजन भी उसी तरह रखा हुआ है।इधर मोबाइल के जरिये पुलिस जाँच में जुट गई है की युवक ने किससे रात में फोन पर बात किया।
