दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा न नौवागढ़ी द्वारा ऋण वसूली सह विशेष समझौता शिविर लगाकर ऋण मुक्ति पाने का सुनहरा अवसर विभाग द्वारा दिया जा रहा है इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक नवागढ़ी द्वारा दी गई इस शिविर में ऋण से मुक्त होने का सीधा उपाय है इस शिविर में ऋणी आधे राशि देकर अपना समझौता बैंक से करके ऋण से मुक्त हो सकते हैं

गुरुवार को नया रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्जिद मोड़ के पास दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष राकेश रंजन झा ने दी कारोबारी का पहचान सनोज कुमार पासवान एवं नीतीश कुमार किया गया पिता सुभे लाल पासवान श्यामपुर निवासी के रूप में इस मौके पर इस गिरफ्तारी में एएसआई कुछ कुशलेश्वर पांडे एवं सिफाई मुख्य रूप से मौजूद थे

"नेता को यदि पता होता नेता की परिभाषा" ब्रह्मलीन बलदेव प्रसाद मोदी का 88वां जयंती समारोह बी.पी.मोदी फाउंडेशन के बैनर तले अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर मनाते हुए एक कवि-गोष्ठी आयोजित की गई। संचालन उनके पुत्र एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी कर रहे थे। बी.पी.मोदी फाउंडेशन के महासचिव महासचिव सुबोध छवि ने कहा "नेता को यदि पता होता नेता की परिभाषा, तो ना देश की यह दुर्दशा होती और ना होता पार्लियामेंट में तमाशा। लब्धप्रतिष्ठित कवि ज्योति कुमार सिन्हा ने समां बांधते हुए फ़रमाया "मेहनतकश की बस्ती में कहां तपती दोपहर देखते हैं, रूखसार की सुर्खियां नहीं हम दस्ते हुनर देखते हैं"। मो० आमिरुल इस्लाम ने कहा "ना पेड़ है पैसों का नाम सोने की खान है, ऊंचाइयों पर काम करते हैं हथेलियों पर जान है" तो डॉ० हेमंत ने फ़रमाया " आजकल हर शख्स का धुंधला किरदार क्यूं है और पैसों पर बिक रहा बाजार में प्यार क्यूं है"। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए ब्रह्मलीन बी.पी.मोदी के मित्र शालिग्राम केशरी ने कहा कि उनका सूत्र वाक्य था "मुसीबत में जो देता है उसी को दान कहते हैं, पराए दु:ख को जो समझे उसे इंसान कहते हैं"। कवि गोष्ठी में संरक्षक गिरिजा शंकर नलिन, अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र, भोजपुरिया फिल्म छेका के हीरो विक्टर सिंह प्रताप, सुनील कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, सुबोध तांती, राजीव कुमार शर्मा, अजय कुमार सिंह, आजाद शर्मा, महिला नेत्री सोनी सिन्हा, रोबिन शर्मा, पप्पू मंडल, दयानंद यादव, मनोज पासवान, संगठन कुमार एवं संतोष केशरी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

नगर निगम के बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स के विरोध में जाप अध्यक्ष करेंगे आंदोलन नगर निगम में सफाई के समान खरीद पर लूट मची है । बेशकीमती सामान को बिना किसी उचित निर्णय लिए खरीदा जा रहा है ।कभी रोड की सफाई के नाम पर कभी कूड़ा उठाओ के नाम पर मशीनें खरीदी जा रही है जो उपयोगी साबित नहीं हो रही है । उक्त बातें जाप जिला अध्यक्ष फैसला अहमद रुमी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने सफाई के नाम पर हो रही लूट की जांच की मांग किया। कूड़ा उठाव के नाम पर निगम 30 से 50 रुपए वसूली का काम कर रही है। जो अनुचित है । होल्डींग टैक्स बढ़ाकर निगम ने शहरवासियों पर कोरोना काल में अतिरिक्त बोझ दिया है।इस पर रोक नहीं लगाया तो हम जन अधिकार पार्टी इसका रोड और सड़क पर उतर के विरोध करेंगे और आगामी 11 जनवरी को भाजपा नेता कृष्णा मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना का समर्थन करते हैं । उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि नगर निगम में जो लूट मची हुई है ।उस पर संज्ञान लें और एक सर्वदलीय बैठक कर इस पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें। अनुकंपा पर बहाली को रोककर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे है की चुरम्बा के बीड़ी मजदुर मोहम्मद अजहर उन्हों ने बताया कि मजदुर श्रमिकों को अपने पैसे काट कर सूखी पत्तीआदि खरीदनी पड़ती है ,क्यूंकि उन्हें सूखी पत्ती नहीं मिलने से उन्हें अपनी मजदूरी में से 120 रुपय में 20 रुपय का सूखा या पत्ती खुद से ख़रीदा करना पड़ता है,जिस कारण मजदूरी 80 रूपए पद जाती है। मोहम्मद अजहर चाहतें हैं,कि सरकारद्वारा उन्हें कुछ सहयोग मिले ताकि आगे वो अपने परिवार का सहयोग कर सकें। उन्हों ने बताया की 12 साल की उम्र से वो बीड़ी बनाने का काम कर रहे है ,पहले 1000 बीड़ी बनाने में 34 रुपय मिलते थे और अभी 120 रुपय मिल रहे है उनका कहना है की पहले ही मजदूरी सही मिलती थी अभी नहीं क्यूंकि अभी खुद से सूखा और पत्ती की खरीद करनी पद रही है।बीड़ी बनाने में सरे परिवार के लोग मिल कर एक दूसरे का सहयोग करते हैं और एक से दो हज़ार बीड़ी बना लेते है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से रविंदर कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के चक्कीसु गांव के आधे से अधिक आबादी बीड़ी बनाने का काम करती है।चक्कीसु गांव की ज़ैनब खातून बता रही हैं ,कि 30 या 35 साल से बीड़ी बनाने का काम कर रही हैं।उन्होंने बताया की पुरे परिवार के लोग मिल कर बीड़ी बनाने का काम करते हैं ,एक दिन में 800 या 100 बीड़ी बना ली जाती है।100 बीड़ी बनाने में 100 रुपया मिल जाते हैं

खगड़िया के मां तारा भवानी मैरिज हॉल में माननीय राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह जी का 63 वां जन्मदिन मनाया गया ************************************* खगड़िया जिला के मातारा भवानी मैरिज हॉल में माननीय राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह जी का 63 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर जदयू के खगरिया जिला के सभी कार्यकर्ता मौजूद हुए विशेष रूप से जदयू जिला खेलकूद के प्रकोष्ठ अध्यक्ष इसमें मूल रूप से भागीदारी लिए और अपने कार्य के बारे में उपलब्ध करवाएं विशेष जानकारी के लिए ऑडियो को सुने मोबाइल वाले उसमें रविंद्र कुमार धन्यवाद

धरहरा (संवाददाता):राष्ट्रीय मानव सेवा पार्टी के विस्तार को लेकर बुधवार को नक्सल प्रभावित महगामा पंचायत के गोविंदपुर गांव में सुरेन्द्र पासवान के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार को धरहरा प्रखंड अध्यक्ष एवं बादल कुमार को सचिव पद पर सर्वसम्मति से मनोनित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष ने सभी संगठन सदस्यों को समाज उत्थान,जन कल्याणकारी उद्देश्यों एवं पार्टी मजबूती के लिए ईमानदारी पूर्वक और निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास मे एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार ने पद संभालते ही पार्टी उद्देश्य से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार से हाथ मिलाकर राज्य सरकार बिहार के विशेष राज्य की मुद्दे से भटक गई है।किसान बिल एवं निजीकरण का विरोध करने के साथ ही लोगों से इस मुहिम में शामिल होकर पार्टी का हाथ मजबूत करने की अपील किया। मौके पर भाजो पासवान,नागेश्वर राम,अरूण मांझी,फेकन ठाकुर, सुधीर मांझी,अभिषेक कुमार, अभिमन्यु कुमार,राजकुमार पासवान,मुनि राम,रंजन कुमार, प्रेम मांझी,शमसेर कुमार सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

धरहरा (संवाददाता):जनता दल यूनाइटेड के खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भानु प्रकाश एवं जिला प्रभारी रंजन शर्मा के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जी का 63 वां जन्मदिन पोलो मैदान में खिलाड़ियों के बीच मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष संतोष सहनी एवं जिला कोषाध्यक्ष विमलेन्दु राय मौजूद थे। साईं एकेडमी से जुड़े सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जी के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की । इस मौके पर साईं एकेडमी के कोच विवेक सिंह, खेल प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष अमर नयन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णचंद उर्फ बाबुल, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश,युवा नगर अध्यक्ष शिवम मंडल,राजेश ठाकुर,कुन्दन सिंह निकुम्भ सहित जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा चौथम प्रखंड के भूमापन कार्यालय का किया गया ओचक निरीक्षण **************************************खगरिया जिला के चौथम प्रखंड के माल बा आदावासी गांव में भूमापन कार्यालय का खगरिया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया एक्शन करने के दौरान भूमापन कार्य में जितने भी अन्य मौजूद थे और जितने भी विभागीय अधिकारी मौजूद थे सभी को यह निर्देश दिया गया कि भूमापन कार्य में किसी भी तरह का गवरी नहीं होना चाहिए और सही तरीका से सभी जमीनों को भूमापन किया जाए सरकारी जमीन को अलग तरीके से चिन्हित किया जाए और रैयतवारी जमीन को अलग तरीके से चिन्हित किया जाए और जो यहां के निवासी हैं उसकी जमीन को अलग तरीके से चिन्हित किया जाए ताकि किसी भी ग्रामीणों को किसी प्रकार का परेशानी नहीं हो यदि सर्वे कार्य के बाद किसी भी ग्रामीणों को भूमि संबंधी समस्या उत्पन्न होता है तो इसमें सर्वे कार्य में लिप्त जितने भी अभी अधिकारी लोग हैं और अनिल लोग हैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी मोबाइल वाली न्यूज़ से मैं रविंद्र कुमार खगरिया से धन्यवाद