नगर निगम के बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स के विरोध में जाप अध्यक्ष करेंगे आंदोलन नगर निगम में सफाई के समान खरीद पर लूट मची है । बेशकीमती सामान को बिना किसी उचित निर्णय लिए खरीदा जा रहा है ।कभी रोड की सफाई के नाम पर कभी कूड़ा उठाओ के नाम पर मशीनें खरीदी जा रही है जो उपयोगी साबित नहीं हो रही है । उक्त बातें जाप जिला अध्यक्ष फैसला अहमद रुमी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने सफाई के नाम पर हो रही लूट की जांच की मांग किया। कूड़ा उठाव के नाम पर निगम 30 से 50 रुपए वसूली का काम कर रही है। जो अनुचित है । होल्डींग टैक्स बढ़ाकर निगम ने शहरवासियों पर कोरोना काल में अतिरिक्त बोझ दिया है।इस पर रोक नहीं लगाया तो हम जन अधिकार पार्टी इसका रोड और सड़क पर उतर के विरोध करेंगे और आगामी 11 जनवरी को भाजपा नेता कृष्णा मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना का समर्थन करते हैं । उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि नगर निगम में जो लूट मची हुई है ।उस पर संज्ञान लें और एक सर्वदलीय बैठक कर इस पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें। अनुकंपा पर बहाली को रोककर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।