धरहरा (संवाददाता):जनता दल यूनाइटेड के खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भानु प्रकाश एवं जिला प्रभारी रंजन शर्मा के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जी का 63 वां जन्मदिन पोलो मैदान में खिलाड़ियों के बीच मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष संतोष सहनी एवं जिला कोषाध्यक्ष विमलेन्दु राय मौजूद थे। साईं एकेडमी से जुड़े सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जी के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की । इस मौके पर साईं एकेडमी के कोच विवेक सिंह, खेल प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष अमर नयन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णचंद उर्फ बाबुल, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश,युवा नगर अध्यक्ष शिवम मंडल,राजेश ठाकुर,कुन्दन सिंह निकुम्भ सहित जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
