वार्ड सचिवों को मनोदय नहीं मिलने से वार्ड सचिवों में आक्रोश

कर्पूरी ठाकुर जयंती को लेकर बैठक की गई मुंगेर के नगर पार्क स्थित जदयू

अलग-अलग जंगल में दो भट्टी ध्वस्त अवैध 45 लीटर महुआ शराब बरामद   टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के छाता  जंगली इलाके में  छापेमारी कर 30 लीटर शराब बरामद किया गया है  शराब बनाने की सामग्री को भी नष्ट किया गया वही डांगरा जंगल  में भी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया  15 लीटर शराब  को जप्त किया गया है थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध शराब की भट्‌ठी को ध्वस्त किया गया। पुलिस के आने की भनक पाते ही शराब के अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई है। बताते हैं कि यहां लंबे समय से शराब के अवैध कारोबारियों द्वारा इस धंधे को टेटिया बंबर क्षेत्र के जंगली इलाके में अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। खड़गपुर पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ खड़गपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज एवं रतैठा गांव में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है । पुलिस ने भारी मात्रा में अलग-अलग तीन जगह छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्ध निर्मित पिस्टल के साथ हथियार बनाने के कई समान आवश्यक उपकरण बरामद करने के साथ ही एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है । प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की मुजफ्फर गंज रतैठा गांव में अवैध हथियार निर्माण का कार्य चल रहा है। सूचना के आधार पर खड़गपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। सवसे पहले शनिवार को निवासी रतैठा गांव में पप्पू साह के घर में छापेमारी की गई। भारी मात्रा में सामान बनाने का सामग्री बरामद किया गया इस दौरान पुलिस ने हथियार निर्माण कर रहे हैं मुंगेर के अरविंद शर्मा को रंगे हाथ पकड़ा । साथ ही पप्पू की पत्नी संगीता देवी जो हथियार निर्माण संचालन में सहयोग कर रही थी उसे भी गिरफ्तार किया गया । दोनों के निशानदेही पर मुजफ्फर गंज में शंभू विश्वकर्मा के घर भी छापेमारी की गई। शंभू विश्वकर्मा के घर से भी लेथ मशीन सहित कई हथियार बनाने की उपकरण बरामद किया गया। शंभू से पूछताछ के दौरान पता चला कि शाहकुंड के मुनजत गांव में में भी इस गिरोह द्वारा हथियार बनाने का धंधा चल रहा है। शाहकुंड पुलिस के सहयोग से मुनजत गांव में मिथुन के घर छापेमारी की गई वहां भी तीन अर्द्ध निर्मित पिस्टल, स्प्रिंग, रेती,लेथ सहित कई उपकरण बरामद किए गए। डीएसपी ने बताया कि अरविंद शर्मा हथियार बनाने के कई कंपनियों में काम कर चुका है तथा हथियार बनाने वाली लेथ मशीन चलाने में माहिर है। अरविंद ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से अवैध हथियार निर्माण के धंधा से जुट गया। डीएसपी ने बताया कि मुंगेर के अरविंद शर्मा जयकुमार मुजफ्फर गंज के शंभू विश्वकर्मा रतैठा के संगीता देवी शाहकुंड के मुनजत गांव के मिथुन को अवैध हथियार निर्माण मामले में गिरफ्तार कर कई अहम जानकारियां ली गई। सबों ने अवैध हथियार निर्माण मैं अपनी संलिप्तता बताई है। पुलिस मुख्य गिरोह के सरगना पप्पू साह को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि पप्पू शाह पहले भी अवैध हथियार निर्माण मामले में कई बार जेल जा चुका है। हथियार तस्कर के अंतर्गत गिरोह है उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्य सरगना पप्पू शाह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छापेमारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का एसपी को किया जाएगा अनुशंसा।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में पिछले 1 सप्ताह से हाथ कपकपाने वाली ठंड ने लोगों को घर में दुबके रहने को मजबूर कर रही है। मुंगेर क्षेत्र में पूस कि ठंड से इन दिनों क्षेत्रवासियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पछुआ हवा एवं कनकनी के कारण बड़े ठंड के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. ठंड के ठिठुरन से बचने हेतु लोग अपने अपने घरों में ही दुबके रहने को मजबूर है वही शाम 5:00 बजे के बाद तो लोग मुख्य सड़कों के अलावे नगर के मुख्य चौक चौराहों भी सुनी पड़ जाती है। नगर निगम प्रशासन के द्वारा इलाज हेतु लकड़ी किसी भी चौक चौराहों पर नहीं देने के कारण लोगों में नगर निगम के प्रति काफी आक्रोश है। वही रिक्शा चालकों ने बताया कि पिछले साल तो विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव हेतु लकड़ी उपलब्ध कराई गई थी लेकिन इस बार एक भी दिन इन चौक चौराहों पर लकड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई है जिस कारण से आए दिन दैनिक मजदूर एवं रिक्शा चालक फुटपाथ दुकानदार ठंड से दिखाई दे रहे हैं विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें

पसराहा ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में ₹30000 घूस लेने का ग्रामीण के बिचौलियों पर लगाया आरोप खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के मथुरा थाना अंतर्गत पसराहा संध्या के ग्रामीण मुन्ना गुप्ता पर पसरा ग्रामीणों ने पीएम प्रधानमंत्री योजना में ₹30000 प्रति लाभार्थी कुछ लेने का लगाया आरोप लिखित रूप से दिया पसरा थाना में आवेदन मैं खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ रविंद्र कुमार धन्यवाद

धरहरा (संवाददाता):राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर मुंगेर के वरीय उपसमाहर्ता विधानंद सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चन्द्र झा ने संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे कोरोना टीकाकरण के पहले दिन शनिवार को लोगो को दी जा रही टीकाकरण का जायजा लिया।ए डी एम विधानंद सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों से लोगो को दी जा रही कोरोना वायरस से बचाव हेतु पहला टीका दिए जाने संबंधित पूछ-ताछ की एवं कई दिशा-निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया।ए डी एम ने पुनः प्रखंड सह अंजल कार्यालय धरहरा का निरिक्षण कर बस्तु स्थिति से अवगत हुए।उन्होंने धरहरा थाना मे चल रहे आयोजित जनता दरबार के कार्यो से भी अवगत हुए।मौके पर बीडीओ डां प्रभात रंजन,सीओ पूजा कुमारी,थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत पसराहा रेलखंड स्टेशन के समीप

धरहरा(संवाददाता):सरकार के निर्देश के आलोक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे कोरोना वायरस को जड़ से समाप्त करने को लेकर कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहला टीका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के सफाईकर्मी विंदीया देवी को लगाया गया।टीकाकरण अभियान का विधिवत उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डाँ प्रभात रंजन,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार ने संयुक्त रुप से फीताकाट कर किया।बीडीओ डां प्रभात रंजन ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक मे स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार पहला टीका धरहरा दक्षिण पंचायत के निवासी सफाईकर्मी विंदीया देवी को कोरोना वायरस से बचाव हेतु कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहला कोरोना टीका लगाया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार ने बताया कि सफाईकर्मी के साथ ही 60 लोगो को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर टीका लगाया गया।पहला टीका का गवाह बनी विंदिया देवी को पदाधिकारीयो ने स्वास्थ्य विभाग से प्रदत प्रमाण-पत्र प्रदान किया।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह,किशन आशरे,ए एन एम सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

धरहरा(संवाददाता):जमीनी विवाद को आपस मे सुलह कराने को लेकर शनिवार को धरहरा थाना परिसर मे अंचलाधिकारी पुजा कुमारी एवं थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान मे जनता दरबार आयोजित की गई।आयोजित जनता दरबार मे पदाधिकारीयो के संयुक्त पहल पर पांच मामलो का निष्पादन किया गया।सीओ पुजा कुमारी ने जनता दरबार मे आए फरियादीयो को कहा कि सरकार जमीन संबंधित मामलो का निपटारा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ताकि गरीब लोगो को छोटे-छोटे मामले को लेकर न्यायालय का चक्कर नही लगाना पडे़।सीओ ने अपने अधिनस्थ कर्मियो के द्वारा आँन- द -स्पाँट जांच कर वस्तु स्थिति से अवगत कर मामले का निष्पादन किया।मौके पर अंचल निरिक्षक सुनील पोद्दार,राजस्व कर्मचारी प्राण बल्लभ सिंह,सतीश कुमार,प्रधान सहायक अजय कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।