धरहरा (संवाददाता):राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर मुंगेर के वरीय उपसमाहर्ता विधानंद सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चन्द्र झा ने संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे कोरोना टीकाकरण के पहले दिन शनिवार को लोगो को दी जा रही टीकाकरण का जायजा लिया।ए डी एम विधानंद सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों से लोगो को दी जा रही कोरोना वायरस से बचाव हेतु पहला टीका दिए जाने संबंधित पूछ-ताछ की एवं कई दिशा-निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया।ए डी एम ने पुनः प्रखंड सह अंजल कार्यालय धरहरा का निरिक्षण कर बस्तु स्थिति से अवगत हुए।उन्होंने धरहरा थाना मे चल रहे आयोजित जनता दरबार के कार्यो से भी अवगत हुए।मौके पर बीडीओ डां प्रभात रंजन,सीओ पूजा कुमारी,थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।