धरहरा(संवाददाता):जमीनी विवाद को आपस मे सुलह कराने को लेकर शनिवार को धरहरा थाना परिसर मे अंचलाधिकारी पुजा कुमारी एवं थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान मे जनता दरबार आयोजित की गई।आयोजित जनता दरबार मे पदाधिकारीयो के संयुक्त पहल पर पांच मामलो का निष्पादन किया गया।सीओ पुजा कुमारी ने जनता दरबार मे आए फरियादीयो को कहा कि सरकार जमीन संबंधित मामलो का निपटारा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ताकि गरीब लोगो को छोटे-छोटे मामले को लेकर न्यायालय का चक्कर नही लगाना पडे़।सीओ ने अपने अधिनस्थ कर्मियो के द्वारा आँन- द -स्पाँट जांच कर वस्तु स्थिति से अवगत कर मामले का निष्पादन किया।मौके पर अंचल निरिक्षक सुनील पोद्दार,राजस्व कर्मचारी प्राण बल्लभ सिंह,सतीश कुमार,प्रधान सहायक अजय कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।