विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। खड़गपुर पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ खड़गपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज एवं रतैठा गांव में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है । पुलिस ने भारी मात्रा में अलग-अलग तीन जगह छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्ध निर्मित पिस्टल के साथ हथियार बनाने के कई समान आवश्यक उपकरण बरामद करने के साथ ही एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है । प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की मुजफ्फर गंज रतैठा गांव में अवैध हथियार निर्माण का कार्य चल रहा है। सूचना के आधार पर खड़गपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। सवसे पहले शनिवार को निवासी रतैठा गांव में पप्पू साह के घर में छापेमारी की गई। भारी मात्रा में सामान बनाने का सामग्री बरामद किया गया इस दौरान पुलिस ने हथियार निर्माण कर रहे हैं मुंगेर के अरविंद शर्मा को रंगे हाथ पकड़ा । साथ ही पप्पू की पत्नी संगीता देवी जो हथियार निर्माण संचालन में सहयोग कर रही थी उसे भी गिरफ्तार किया गया । दोनों के निशानदेही पर मुजफ्फर गंज में शंभू विश्वकर्मा के घर भी छापेमारी की गई। शंभू विश्वकर्मा के घर से भी लेथ मशीन सहित कई हथियार बनाने की उपकरण बरामद किया गया। शंभू से पूछताछ के दौरान पता चला कि शाहकुंड के मुनजत गांव में में भी इस गिरोह द्वारा हथियार बनाने का धंधा चल रहा है। शाहकुंड पुलिस के सहयोग से मुनजत गांव में मिथुन के घर छापेमारी की गई वहां भी तीन अर्द्ध निर्मित पिस्टल, स्प्रिंग, रेती,लेथ सहित कई उपकरण बरामद किए गए। डीएसपी ने बताया कि अरविंद शर्मा हथियार बनाने के कई कंपनियों में काम कर चुका है तथा हथियार बनाने वाली लेथ मशीन चलाने में माहिर है। अरविंद ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से अवैध हथियार निर्माण के धंधा से जुट गया। डीएसपी ने बताया कि मुंगेर के अरविंद शर्मा जयकुमार मुजफ्फर गंज के शंभू विश्वकर्मा रतैठा के संगीता देवी शाहकुंड के मुनजत गांव के मिथुन को अवैध हथियार निर्माण मामले में गिरफ्तार कर कई अहम जानकारियां ली गई। सबों ने अवैध हथियार निर्माण मैं अपनी संलिप्तता बताई है। पुलिस मुख्य गिरोह के सरगना पप्पू साह को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि पप्पू शाह पहले भी अवैध हथियार निर्माण मामले में कई बार जेल जा चुका है। हथियार तस्कर के अंतर्गत गिरोह है उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्य सरगना पप्पू शाह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छापेमारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का एसपी को किया जाएगा अनुशंसा।
