बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में पिछले 1 सप्ताह से हाथ कपकपाने वाली ठंड ने लोगों को घर में दुबके रहने को मजबूर कर रही है। मुंगेर क्षेत्र में पूस कि ठंड से इन दिनों क्षेत्रवासियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पछुआ हवा एवं कनकनी के कारण बड़े ठंड के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. ठंड के ठिठुरन से बचने हेतु लोग अपने अपने घरों में ही दुबके रहने को मजबूर है वही शाम 5:00 बजे के बाद तो लोग मुख्य सड़कों के अलावे नगर के मुख्य चौक चौराहों भी सुनी पड़ जाती है। नगर निगम प्रशासन के द्वारा इलाज हेतु लकड़ी किसी भी चौक चौराहों पर नहीं देने के कारण लोगों में नगर निगम के प्रति काफी आक्रोश है। वही रिक्शा चालकों ने बताया कि पिछले साल तो विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव हेतु लकड़ी उपलब्ध कराई गई थी लेकिन इस बार एक भी दिन इन चौक चौराहों पर लकड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई है जिस कारण से आए दिन दैनिक मजदूर एवं रिक्शा चालक फुटपाथ दुकानदार ठंड से दिखाई दे रहे हैं विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें
