ब्रेकिंग न्यूज-अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता अजफर शमशी पर किया जानलेवा हमला भाजपा के वरिष्ठ नेता अजफर शमशी पर जानलेवा हमला हुआ। उनके सिर में इवनिंग कॉलेज जाने के क्रम में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। सदर अस्पताल मुंगेर ने गंभीरता को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया है।फिलहाल जिंदगी और मौत की जंग से जूझ रहे हैं ।
एसएसबी की सोलवीं वाहिनी के द्वारा बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के बागेश्वरी गांव स्थित मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई
गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से महादलित टोला में जिलेबी का किया गया वितरण
धरहरा(संवाददाता):गाँधी मैंदान धरहरा मे एम सी सी धरहरा वनाम मुंगेर एलेवन के बीच फ्रेन्डली क्रिकेट मैच खेला गया ।मैंच का विधिवत उदधाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डाँ प्रभात रंजन ने मैंदान मे बल्ला पकड़कर एवं सीओ पुजा कुमारी ने बीडीओ को बोलिंग कर मैंच की शुरुआत किया।एमसीसी धरहरा के कप्तान रोहित कुमार सिंह ने टाँस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए धरहरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे नौ विकेट खोकर 139 रन बनाया ।धरहरा की टीम मे सबसे बेहतरीन पारी खेलते हुए थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने 46 गेंद पर 65 रन बनाकर मुंगेर की टीम को 139 रन का लक्ष्य दिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंगेर की टीम ने निर्धारित 19.1 ओवर मे 7 विकेट खोकर एमसीसी धरहरा को तीन विकेट से हराया।मुंगेर एलेवन के खिलाडी़ राज वर्मा ने 27 गेंद पर 35 रन,शुभम ने 32 गेंद पर 32 रन की बेहतर पारी खेलकर अपने टीम को मजबूत स्थिति मे पहूँचा दिया।एमसीसी धरहरा के कप्तान रोहित कुमार सिंह को मैन आर्फ द मैंच का खिताब से नवाजा गया, वहीं वेस्ट बोलर का खिताब मुगेंर एलेवन के खिलाडी़ शुभम को प्रदान किया गया।विजेता टीम मुंगेर एलेवन को विजेता ट्राँफी प्रदान किया गया।मैंच मे एम्पायर शशिभूषण सिंह,जितेन्द्र कुमार,उदघोषक अनिश सिंह,सुधांशु" सोनु " ने अपनी बेहतरीन वाणी से श्रोता का मनोरंजन व उदघोषक से लोगो को जानकारी प्रदान करते दिखे । मौके पर धरहरा दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोहर सिह,क्रिकेट के पूर्व खिलाडी़ श्याम सिंह,विनायक भालचंद्र सहित खेल प्रेमी मौजूद थे ।
पूर्व विधायक ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुंगेर के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक श्री विजय कुमार विजय अपने हाजी सुजान मुंगेर स्थित निवास स्थान पर सुबह 10:00 बजे उपस्थित राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में झंडोत्तोलन की। इस अवसर पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीबउरहमान राज्य परिषद सदस्य सह जिला राजद मुंगेर के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ,प्रधान महासचिव डॉ बमबम यादव, राजद मुंगेर के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जुनेद ,पंचायती राज के जिला अध्यक्ष विजय यादव ,छात्र राजद मुंगेर के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ,पंचायती राज के प्रदेश महासचिव सह अधिवक्ता निशिकांत यादव, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश नंद किलियार ,वरिष्ठ राजद नेता दीपक सिन्हा, अनिल कुमार यादव ,विनोद कुमार यादव, अधिवक्ता अजय कुमार ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार रवि, पंचायती राज के जिला प्रवक्ता आशीष कुमार , वरिष्ठ नेता विकास यादव, विक्की कुमार छोटू कुमार ,अमित कुमार, स्वेत सुमन ,बिरजू कुमार, छोटे साह, नवल यादव , मीकू कुमार सहित अनेक राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
72वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया जिला मुख्यालय मुंगेर के पोलो मैदान में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन एवं झांकी कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं पहली बार भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी मुंगेर इकाई द्वारा ट्रैक्टर रैली का आगाज सफियाबाद हवाई अड्डे से शुरू किया गया जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि किसानों के साथ सरकार ने अध्यादेश लाकर किसान विरोधी कानून पास किया जो लोकतंत्र का गला घोटने किसानों के समर्थन में है जवान जय किसान जय भारत
*हवेली खड़गपुर से @nkit raj की रिपोर्ट* नगर के हवेली खड़गपुर चांदबली स्थान के समीप सुभाष चंद्र साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, हवेली खड़गपुर के प्रांगण में 72वें गणतंत्र दिवस दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वंत्रता सेनानी श्री रविन्द्र कुमार सिंह एवं भूतपूर्व प्रचार्य श्री उमेश कुँवर उग्र जी थे | सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक चंदन से स्वागत किया गया | तत्पश्चात दोनों ही अतिथि एवं विद्यालय प्राचार्य ने सामूहिक रूप से झंडोत्तोलन किया | मुख्य अतिथि श्री उमेश कुमार उग्र ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए इस महामारी के समय में भी इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने की खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय परिवार को साधुवाद किया । स्वतंत्रता सेनानी श्री रविंद्र भाई जी ने गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति के लिए बहुत खुशी जताते हुए कहा कि हमने गुलामी की त्रासदी के साथ-साथ आजादी के जश्न को भी देखा है। विद्यालय प्राचार्य श्री सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में इस पर्व की महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस विकट परिस्थिति में भी काफी कुछ सीखने की बात कही।विद्यालय के छात्र प्रियांशु ने देशभक्ति गीत गाकर उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया । अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के छात्रों के द्वारा कोरोना के फैलने के कारण एवं उनसे बचाव के विभिन्न उपायों को लघु नाटिका के द्वारा प्रस्तुत किया। मंच संचालन विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका श्रीमती शारदा सुमन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती बी. के. वैजयंती के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया । संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य श्री सतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी महती भूमिका निभाई।l
धरहरा(संवाददाता):72 वें गणतंत्र दिवस पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालय व निजी संस्थानो मे झंण्डोत्तोलन धुमधाम से किया गया।धरहरा प्रखंड कार्यालय के प्रांगण मे जहाँ प्रखंड प्रमुख गुंजन देवी ने तिरंगा फहराया और प्रखंड विकास पदाधिकारी डाँ प्रभात रंजन,सीओ पुजा कुमारी सहित अन्य लोगो ने झंडे को सलामी दी, वही सीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण मे सीडीपीओ की अनुपस्थिति मे बीडीओ डाँ प्रभात रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। धरहरा थाना परिसर मे थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।नक्सल प्रभावित महगामा पंचायत के सरपंच सह धरहरा प्रखंड के सरपंच संघ के अध्यक्ष अजय कुमार चन्द्रवंशी ने मुरक्कटा स्थान के पास झंण्डोत्तोलन किया,महगामा पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव कुमार उर्फ अनिल यादव ने लडै़याटांड़ गाँव मे तिरंगा फहराया,लडै़याटांड़ थाना मे थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने झंण्डोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार ने झंण्डोत्तोलन किया।अमारी पंचायत के पंचायत भवन मे पंचायत सचिव इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता के देखरेख मे मुखिया रत्नेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।धरहरा महरना पंचायत मे मुखिया ललिता देवी ने झंण्डोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।वही मुगेंर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर मे प्रखंड प्रमुख संजना देवी ने झंण्डोत्तोलन किया।मौके पर सदर प्रखंड बीडीओ वीणा मिश्रा सहित अन्य लोगो ने तिरंगे को सलामी दिया वहीं मुंगेर ग्रामीण सीडीपीओ कार्यालय परिसर मे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।मौके पर बाल विकास परियोजना की महिला प्रर्यवेक्षिका करूणा कुमारी,ज्योती कुमारी, सोनी कुमारी,बीसी सरिता कुमारी,कार्यपालक सहायक जूही कुमारी सहित आँगनबाडी़ सेविकाओ ने तिरंगे को सलामी दी ।
72 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर गोगरी के भगवान हाई स्कूल के मैदान में दिए कई सरकारी योजना का जानकारी खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत भगवान हाई स्कूल के मैदान में 72 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर गोगरी प्रखंड के एसडीओ सुभाष चंद्र मंडल के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया इस मौके पर यहां पर उपस्थित सभी जनता से सद्भावना का अपील करते हुए अपने संबोधन के जरिए सभी उपस्थित व्यक्तियों को कई महत्वपूर्ण सरकारी योजना का बारे में बताएं और उसका लाभ किस प्रकार सभी को मिले इसके बारे में विशेष रुप से जानकारी दी है मोबाइल वाली न्यूज़ में रविंद्र कुमार धन्यवाद
