धरहरा(संवाददाता):72 वें गणतंत्र दिवस पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालय व निजी संस्थानो मे झंण्डोत्तोलन धुमधाम से किया गया।धरहरा प्रखंड कार्यालय के प्रांगण मे जहाँ प्रखंड प्रमुख गुंजन देवी ने तिरंगा फहराया और प्रखंड विकास पदाधिकारी डाँ प्रभात रंजन,सीओ पुजा कुमारी सहित अन्य लोगो ने झंडे को सलामी दी, वही सीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण मे सीडीपीओ की अनुपस्थिति मे बीडीओ डाँ प्रभात रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। धरहरा थाना परिसर मे थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।नक्सल प्रभावित महगामा पंचायत के सरपंच सह धरहरा प्रखंड के सरपंच संघ के अध्यक्ष अजय कुमार चन्द्रवंशी ने मुरक्कटा स्थान के पास झंण्डोत्तोलन किया,महगामा पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव कुमार उर्फ अनिल यादव ने लडै़याटांड़ गाँव मे तिरंगा फहराया,लडै़याटांड़ थाना मे थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने झंण्डोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार ने झंण्डोत्तोलन किया।अमारी पंचायत के पंचायत भवन मे पंचायत सचिव इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता के देखरेख मे मुखिया रत्नेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।धरहरा महरना पंचायत मे मुखिया ललिता देवी ने झंण्डोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।वही मुगेंर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर मे प्रखंड प्रमुख संजना देवी ने झंण्डोत्तोलन किया।मौके पर सदर प्रखंड बीडीओ वीणा मिश्रा सहित अन्य लोगो ने तिरंगे को सलामी दिया वहीं मुंगेर ग्रामीण सीडीपीओ कार्यालय परिसर मे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।मौके पर बाल विकास परियोजना की महिला प्रर्यवेक्षिका करूणा कुमारी,ज्योती कुमारी, सोनी कुमारी,बीसी सरिता कुमारी,कार्यपालक सहायक जूही कुमारी सहित आँगनबाडी़ सेविकाओ ने तिरंगे को सलामी दी ।
