जननायक कर्पूरी ठाकुर जन -जन के नेता थे-पूर्व विधायक बुधवार को पंचायती राज के प्रदेश महासचिव निशिकांत यादव की अध्यक्षता में किला परिसर मुंगेर में जननायक करपुरी ठाकुर की जयंती मनाई गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक विजय कुमार विजय ,विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब उर रहमान एवं जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन थे ।इस अवसर पर पूर्व सांसद विजय कुमार विजय ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर वास्तव में किसान, मजदूर एवं गरीब के हितैषी थे ।उनसे किसानों एवं मजदूरों का कष्ट देखा नहीं जाता था। यही वजह था कि बिहार में किसानों की दयनीय स्थिति को देखते हुए किसानों के हित में उन्होंने 1949 में ताजपुर से पटना तक किसान मार्च निकाल कर किसानों की समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास किया था। किसान मार्च में उन्हें किसान मजदूरों का इतना सहयोग मिला कि उन्हें लोगों ने जननायक की पदवी से नवाजा । सन 1977 में जनता पार्टी की सरकार जब बनी तो उन्होंने भूमि का लगान माफ कर दिया ।इस निर्णय से मध्यम एवं निम्न स्तर के किसानों को आर्थिक रूप से काफी मदद मिला। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए हसीब उर रहमान ने कहा कि कर्पूरी जी ने नारा दिया था कि कमाने वाला खाएगा ,लूटने वाला जाएगा। वहीं प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने कहा कि आज सामाजिक तौर पर पिछड़ा एवं अति पिछड़ा समाज का जो विकास हुआ है ।उसमें कर्पूरी जी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने जनता पार्टी के सरकार में मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के लिए आरक्षण का कोटा बढ़ाया। भले ही इसके लिए उन्हें अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी। अपने अध्यक्षीय भाषण में निशिकांत यादव अधिवक्ता ने कहा की कर्पूरी जी वंशवाद के घोर विरोधी थे ।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने 30 जनवरी को महागठबंधन द्वारा किसान आंदोलन के पक्ष में आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील लोगों से की। बैठक को वरिष्ठ राजद नेता अशर्फी यादव ,वकील राम ,शकील अहमद ,दीपक सिन्हा, मोहम्मद जुनेद ,राजेश नंद किलियार, विजय यादव ,मोहम्मद शहजाद, मुखिया संजय कुमार ,संजू, प्रभाकर कुमार ,अनिल यादव, संजय ठाकुर उर्फ कारू, बिरजू ठाकुर, उमेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर ,जगदीश ठाकुर ने भी संबोधित किया ।

अजफर शमशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर अजफर शमशी पर हुई जानलेवा हमला पर दुख व्यक्त करते हुए मुंगेर के पूर्व सांसद श्री विजय कुमार विजय ने ईश्वर से यह कामना किया कि वे शीघ्र स्वस्थ हो ।डीआईजी एवं एसपी मुंगेर से यह मांग किया है कि इस घटना का निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए ।गोलीकांड की निंदा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब उर रहमान, जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ,निशिकांत यादव ,अशर्फी यादव ,वकील राम ,राजेश नंद किलियार, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद शहजाद, विजय यादव ने भी किया है।

Transcript Unavailable.

मुंगेर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 चण्डीकास्थान के पास का पवन यादव को राशन कार्ड से वंचित रहने से हो रही परेशानी

खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत निवासी शाहबाज आलम ने बताया कि एक मुखिया गांव का डीएम के बराबर होता है ************************************* खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के निवासी मोहम्मद शाहबाज आलम से बातचीत करने के दरमियान उन्होंने बताया कि 1 गांव का मुखिया एक डीएम के बराबर होता है पूरा ऑडियो सुनने के लिए मोबाइल बानी ऐप डाउनलोड करें या 927870 1369 मिस कॉल करें सुने खगरिया मोबाइल वानी न्यू से मै रविंद्र कुमार धन्यवाद

आदर्श ग्राम टीका रामपुर धौताल महतो टोला के दो मजदूर भाई जिनकी दर्द भरी दास्तां को सुनें विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के आदर्श ग्राम टीका रामपुर से विपिन कुमार मेरा मुखिया कैसा हो इस कार्यक्रम के तहत कुछ ग्रामीणों से साक्षात्कार लिए ,जिसमे उन्होंने बताया कि गाँव के पंचायत का मुखिया वैसा होना चाहिए जो गाँव का विकास कर सके, समस्याओं का निवारण कर सके और गाँव के गरीब और बेरोजगारों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा सके।इन्होने यह भी बताया कि सरकार की योजना के तहत नल जल योजना का कार्य हुआ पर आधा अधूरा ही हुआ है जिसके चलते लोगो को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं भारत सरकार से मिलने वाली योजनाओ का कोई भी लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल है क्योंकि यह लाभ बिचौलियों या अमीर व्यक्तियों को मिल जाता है।

चौथम प्रखंड के अंचलाधिकारी के द्वारा दलित महिलाओं को बीच बांटा गया कंबल खगरिया जिला के चौथम प्रखंड के अंतर्गत पूर्वी पंचायत के महादलित टोला में कुछ महाद्वीप की महिलाओं के बीच बढ़ रहे पछुआ हवा और बढ़ते हुए सप्तशती से बचने के लिए चौथम प्रखंड के अंचलाधिकारी के द्वारा कई बेसहारा महिलाओं को गर्म कंबल का वितरण क्या गया और कई सुविधा देने की बात भी कही गई मैं खगरिया मोबाइल बानी रविंद्र कुमार धन्यवाद

सलारपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रामगढ़ को हराकर खगड़िया जीत कर लिया अपने नाम खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सलारपुर गांव में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें खगरिया बनाम रामगढ़ इस मौके पर खगरिया ने राम कर को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया जीत दर्ज किए हुए खगरिया की टीम को यहां के मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा दी सम्मानित किया गया इस मौके पर कई वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे खगड़िया मोबाइल न्यूज़ चैनल रविंद्र कुमार धन्यवाद

पुलिस पत्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रोमांचक मोड़ पर होने के बाद पत्रकार टीम को मिली जीत खगरिया जिला के प्रवक्ता प्रखंड के बाईसा हाई स्कूल के मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें एक तरफ पत्रकार की टीम थी तो दूसरी तरफ पुलिस की टीम मैदान में उतरे थे और क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला हुआ जिसका उद्घाटन गोगरी का एसडीओ सुभाष चंद्र के द्वारा किया गया था वही जब रोमांचक मुकाबले के बाद पत्रकार टीम को जिसके बाद गोगरी प्रखंड के डीएसपी पीके झा के द्वारा जीते हुए पत्रकार टीम को पुरस्कार से सम्मानित किए इस अवसर पर कई विभागीय अधिकारियों से मौजूद थे खगड़ियामोबाइल वाली न्यूज़ से रविंद्र कुमार धन्यवाद