जननायक कर्पूरी ठाकुर जन -जन के नेता थे-पूर्व विधायक बुधवार को पंचायती राज के प्रदेश महासचिव निशिकांत यादव की अध्यक्षता में किला परिसर मुंगेर में जननायक करपुरी ठाकुर की जयंती मनाई गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक विजय कुमार विजय ,विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब उर रहमान एवं जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन थे ।इस अवसर पर पूर्व सांसद विजय कुमार विजय ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर वास्तव में किसान, मजदूर एवं गरीब के हितैषी थे ।उनसे किसानों एवं मजदूरों का कष्ट देखा नहीं जाता था। यही वजह था कि बिहार में किसानों की दयनीय स्थिति को देखते हुए किसानों के हित में उन्होंने 1949 में ताजपुर से पटना तक किसान मार्च निकाल कर किसानों की समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास किया था। किसान मार्च में उन्हें किसान मजदूरों का इतना सहयोग मिला कि उन्हें लोगों ने जननायक की पदवी से नवाजा । सन 1977 में जनता पार्टी की सरकार जब बनी तो उन्होंने भूमि का लगान माफ कर दिया ।इस निर्णय से मध्यम एवं निम्न स्तर के किसानों को आर्थिक रूप से काफी मदद मिला। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए हसीब उर रहमान ने कहा कि कर्पूरी जी ने नारा दिया था कि कमाने वाला खाएगा ,लूटने वाला जाएगा। वहीं प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने कहा कि आज सामाजिक तौर पर पिछड़ा एवं अति पिछड़ा समाज का जो विकास हुआ है ।उसमें कर्पूरी जी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने जनता पार्टी के सरकार में मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के लिए आरक्षण का कोटा बढ़ाया। भले ही इसके लिए उन्हें अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी। अपने अध्यक्षीय भाषण में निशिकांत यादव अधिवक्ता ने कहा की कर्पूरी जी वंशवाद के घोर विरोधी थे ।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने 30 जनवरी को महागठबंधन द्वारा किसान आंदोलन के पक्ष में आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील लोगों से की। बैठक को वरिष्ठ राजद नेता अशर्फी यादव ,वकील राम ,शकील अहमद ,दीपक सिन्हा, मोहम्मद जुनेद ,राजेश नंद किलियार, विजय यादव ,मोहम्मद शहजाद, मुखिया संजय कुमार ,संजू, प्रभाकर कुमार ,अनिल यादव, संजय ठाकुर उर्फ कारू, बिरजू ठाकुर, उमेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर ,जगदीश ठाकुर ने भी संबोधित किया ।