अजफर शमशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर अजफर शमशी पर हुई जानलेवा हमला पर दुख व्यक्त करते हुए मुंगेर के पूर्व सांसद श्री विजय कुमार विजय ने ईश्वर से यह कामना किया कि वे शीघ्र स्वस्थ हो ।डीआईजी एवं एसपी मुंगेर से यह मांग किया है कि इस घटना का निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए ।गोलीकांड की निंदा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब उर रहमान, जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ,निशिकांत यादव ,अशर्फी यादव ,वकील राम ,राजेश नंद किलियार, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद शहजाद, विजय यादव ने भी किया है।
