बिहार राज्य के जिला मुंगेर के आदर्श ग्राम टीका रामपुर से विपिन कुमार मेरा मुखिया कैसा हो इस कार्यक्रम के तहत कुछ ग्रामीणों से साक्षात्कार लिए ,जिसमे उन्होंने बताया कि गाँव के पंचायत का मुखिया वैसा होना चाहिए जो गाँव का विकास कर सके, समस्याओं का निवारण कर सके और गाँव के गरीब और बेरोजगारों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा सके।इन्होने यह भी बताया कि सरकार की योजना के तहत नल जल योजना का कार्य हुआ पर आधा अधूरा ही हुआ है जिसके चलते लोगो को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं भारत सरकार से मिलने वाली योजनाओ का कोई भी लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल है क्योंकि यह लाभ बिचौलियों या अमीर व्यक्तियों को मिल जाता है।