धरहरा(संवाददाता):- बिहार मे कोरोना के दूसरी लहर का पहला लाँकडाउन होने के बावजूद धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी की रफ्तार पर विराम लग पाना मुश्किल लग रहा है । गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे प्रखंड के विभिन्न लोगो की कोरोना जाँच की गई तो जिसमें 11 लोगो की कोरोना रिपोट पोजेटिव पाया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को 115 लोगो की कोरोना जाँच की गई जहाँ महिला व पुरूष मिलाकर 11 लोग कोरोना जाँच रिपोट मे पोजेटिव पाए गए । स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि धरहरा में रोजाना कोरोना संक्रमितों में वृद्धि हो रही है। वहीं महिला व पुरुष पोजेटिव पाए गए लोगो को दवाई दी गई एवं उन्हे कोरोनो महामारी से निजात पाने हेतु चिकित्सक ने कई परामर्श दिया एवं जरुरी एतिहात बरतने का निर्देश दिया ताकि कोविड -19 वायरस से बचा जा सके ।
मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट
कंजरी पंचायत के पूर्व मुखिया व सीपीआई के पार्टी सदस्य का अंतिम विदाई में दिखे हजारों लोग खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के कजरी पंचायत के रहने वाले जगदीश पंडित जो पूर्व मुखिया और रिटायर शिक्षक वह सीपीआई के पार्टी सदस्य रह चुके हैं जिसका अंतिम विदाई में आज हजारों लोग शामिल हुए वहीं विदाई देने के लिए कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे न्यूज़ प्ले मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 330 जिसमें 101 महिला तो 229 पुरुष शामिल है इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि आज फिर मरीजों की संख्या में इजाफा आया है पर लॉक डाउन होने से हमें लग रहा है कि स्थिति पर हम काबू पा लेंगे
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
कोरोना काल में खानपान का रखें विशेष ख्याल, विटामिन-सी युक्त पदार्थों का करें अधिक सेवन - लॉकडाउन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का करें पालन और बरतें सावधानी मुंगेर, 05 मई| जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार द्वारा लगाए गये लॉकडाउन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने को ले स्थानीय जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है | बावजूद इसके इस महामारी को रोकने के लिए सामाजिक सहयोग भी बेहद जरूरी है। इसलिए, लोगों को सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना गाइडलाइन का पालन कर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। आम लोगों को यह समझने की जरूरत है कि सरकार हमारे हित में फैसले ले रही है। क्योंकि, जबतक लोग इसे समझेंगे नहीं, तब तक इस महामारी को रोक पाना संभव नहीं दिख रहा है। इसलिए, लोगों को खुद के साथ अपने परिवार व समाज के हित में सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव को सबसे बेहतर कवच है मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता :- जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ पंकज सागर ने बताया, कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। किन्तु, इससे डरने की जरूरत नहीं है बल्कि, यह वक्त है सतर्कता और सावधानी के साथ इससे मुकाबला करने का। उन्होंने बताया, इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन, जाँच एवं सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत तो है ही। इसके अलावा इससे बचाव के लिए एक और बेहतर सुरक्षा कवच है मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता। इसलिए, लोगों को वर्तमान दौर में खानपान का विशेष ध्यान रखने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। खानपान का ध्यान का मतलब यह है कि समय पर खाना खाएं, अधिक देर भूखा नहीं रहें, प्रोटीन और विटामिन-सी युक्त पदार्थों का सेवन करें। - दाल, हरी सब्जी समेत अन्य प्रोटीन और विटामिन-सी युक्त पदार्थों के सेवन पर दें बल :- उन्होंने बताया, मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता एक नहीं, बल्कि कई बीमारियों से बचाता है। दरअसल, रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर लोग तरह- तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। इसलिए, मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए दाल, हरी सब्जी समेत अन्य प्रोटीन और विटामिन-सी पदार्थों के सेवन पर लोगों को बल देने की जरूरत है। इससे आप पूरी तरह शारीरिक रूप से भी मजबूत रहेंगे और बीमारियों के दायरे से भी दूर रहेंगे। सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने को ले प्रशासन सख्त : - उन्होंने बताया, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने को ले जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है। इसके मद्देनजर जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार प्रशासनिक पहल जारी है और शत-प्रतिशत गाइडलाइन का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। दरअसल, प्रशासन का मानना है कि महामारी को रोकने के लिए समाज के हर तबके के लोगों को आगे आने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण से दूर रहने के लिए इन मानकों का करें पालन : - राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का अक्षरशः करें पालन । - हमेशा करें मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी के नियम का पालन । - लक्षण महसूस होने पर तत्काल कराएं कोविड-19 का जाँच । - अपनी बारी आने पर निश्चित रूप से कराएं वैक्सीनेशन और इसके लिए दूसरों को भी करें प्रेरित । - अनावश्यक घर से बाहर निकलने से करें परहेज और यात्रा के दौरान एक निश्चित अंतराल पर हाथों कि साफ- सफाई के लिए हमेशा हैंड सैनिटाइजर का करें उपयोग। - अपने आसपास साफ-सफाई का रखें विशेष ख्याल । - बाहरी और बासी खाना से बिलकुल रहें दूर और समय पर ताजा खाना ही खाएं।
छीनटैई मारपीट की घटना में घायल युवकों को कराया गया दो गोरी तेरे पर अस्पताल में भर्ती
गोगरी रेफरल अस्पताल के वार्ड नंबर 20 में स्थित करोना पोजेटिव मरीजों का हुआ मौत खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोरी रेफरल अस्पताल के वार्ड नंबर 20 पर स्थित जमालपुर नगर पंचायत के 45 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में हो रहा था दिक्कत जिससे भंवरी क्रेशर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिस वाले सुलेशन कर दिया गया था जिसका स्थिति बिगड़ने के कारण उसे मायागंज हॉस्पिटल भर्ती कर कर दिया गया था जहां जाने के क्रम में रास्ते में हो उस मणि जी का मौत हो गया है
मुंगेर पूरबसराय स्थित सैलून चालक अजय ठाकुर ने बताया कि इस बार के कोरोना संक्रमण के कारण उनका दुकान बंद है जिस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति काफी चरमरा गई है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि हम जैसे सैलून चालक पर ध्यान दिया जाए ताकि हम लोग भी जी सकें
नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के पंच पवन दास से विशेष बातचीत मैं उन्होंने बताया कि हमारे पंचायत में पिछले 2 सालों से आम सभा के विषय में वह सुना ही नहीं है और मनरेगा के तहत भी कोई काम नहीं हो रहा है जिस कारण से यहां बेरोजगारी की समस्या बढ़ गई है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
