धरहरा(संवाददाता):- बिहार मे कोरोना के दूसरी लहर का पहला लाँकडाउन होने के बावजूद धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी की रफ्तार पर विराम लग पाना मुश्किल लग रहा है । गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे प्रखंड के विभिन्न लोगो की कोरोना जाँच की गई तो जिसमें 11 लोगो की कोरोना रिपोट पोजेटिव पाया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को 115 लोगो की कोरोना जाँच की गई जहाँ महिला व पुरूष मिलाकर 11 लोग कोरोना जाँच रिपोट मे पोजेटिव पाए गए । स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि धरहरा में रोजाना कोरोना संक्रमितों में वृद्धि हो रही है। वहीं महिला व पुरुष पोजेटिव पाए गए लोगो को दवाई दी गई एवं उन्हे कोरोनो महामारी से निजात पाने हेतु चिकित्सक ने कई परामर्श दिया एवं जरुरी एतिहात बरतने का निर्देश दिया ताकि कोविड -19 वायरस से बचा जा सके ।