लोक डाउन के उल्लंघन करने का आरोप में बाबा रेडीमेड दुकानदारों पर किया गया कानूनी कार्रवाई खगरिया जिला के गोली अनुमंडल क्षेत्र के जमालपुर बाजार में स्थित बाबा रेडीमेड दुकानदार लोक डाउन के नियम तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए इनके अलावा दो और दुकानदारों पर कार्रवाई गोगरी अनुमंडल के अंचलाधिकारी कुमार रविंद्र नाथ के द्वारा कार्रवाई की गई वहीं पर दुकान को सील भी कर दिया गया
वैक्सीनेशन के बाद शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा स्वास्थ्य पर।
धरहरा (संवाददाता):-धरहरा थाना क्षेत्र के महरना पंचायत अंतर्गत मानगढ़ गाँव में गुरुवार की देर शाम सङक पर पानी बहाने को लेकर दो पङोसियो में मार पीट हो गई जिसमें एक दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप जख्मी दम्पत्ति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। पीडित दम्पत्ति ने बताया कि उसका घर महरना पंचायत अंतर्गत वार्ड नं 11 मानगढ मे है जहाँ वार्ड की उदासीनता के कारण सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत गली नली नहीं रहने के कारण मोहल्ला का सारा पानी सङक पर ही बहता है जिस कारण आए दिन एक-दूसरे पङोसियो से अनवण होती रहती हैं।गुरुवार को भी इसी बात को लेकर शंभू राम और गुनगुन ठाकुर उर्फ राजेश ठाकुर के बीच झङप हो गई जिसमें राजेश ठाकुर और उनकी पत्नी अनिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता अनीता देवी ने धरहरा थाना में आवेदन देते हुए बताया कि गुरूवार की शाम करीब 5 बजे सड़क पर पानी बहाने को लेकर शंभू राम के साथ विवाद हो गया,जिसके बाद वे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा,जब इसका विरोध मेरे पति राजेश ठाकुर ने किया तो शंभू राम उसका बेटा सोनू उर्फ राजा ने मिलकर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से सर पर मार दिया जिससे मेरे पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जब मैं अपने पति को गिरा देख बचाने गई तो उनलोगो ने मुजफर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मैं भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं धरहरा थाना अध्यक्ष ने कहा कि मारपीट की जानकारी मिली है जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
आईयें जमालपुर के कुली जगर्नाथ मंडल व जगदेव पासवान का दास्तान सुनें..
दवाओं की कालाबाजारी की सूचना के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर ने किया दुकानों का निरीक्षण
शादी के नियत से युवती के अपहरण मामले में मुकदमा दर्ज
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर से संवादाता लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिनांक 20 अप्रैल 2021 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित की गयी थी जिसमे यह बताया गया था कि बेहरा पंचायत के वार्ड नंबर 10 से 20 अप्रैल को मंदबुद्धि बालक रूपेश कुमार खो गया है। इस खबर को मोबाइल वाणी पर चलायी गयी थी। रूपेश के माता-पिता ने आधार कार्ड और फोटो भी उपलब्ध कराया था। खबर चलने के बाद इसे कई व्हाट्सएप ग्रुप में और फेसबुक पर संपर्क नंबर के साथ सांझा किया गया था । जिसके बाद खबर का असर ये हुआ कि कल सुबह संपर्क नंबर पर कॉल आया की रूपेश कुमार गनगनिया में हैं। उसके बाद रुपेश के माता-पिता गनगनिया जा कर अपने बालक से मिले और उसे अपने घर ले आये जिससे घरवालों में खुशी की लहर आ गयी है और इसके लिए वे मोबाइल वाणी का धन्यवाद् करते हैं।
*17 मई को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी करेगा जेएमसी कार्यालय में हल्ला-बोल - संजय केशरी* राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा जेएमसी प्रबंधन को घटिया एवं गुणवत्ताविहीन बालू-गिट्टी से जलमीनारों एवं तोड़े गए सड़क मरम्मत कार्य कराये जाने के मुद्दे पर लगातार ध्यान आकृष्ट कराया गया। इसके अलावे गंगा नदी के प्रतिबंधित मिट्टी-बालू से बने फ्लाई ऐश ब्रिक्स का उपयोग, सीमेंट एवं गिट्टी से बने अत्यंत ही कमजोर ईंट का उपयोग और सफियासराय हवाई अड्डा में अवैध रूप से बनाए गए "पाइप गोदाम" आदि के बारे में भी लगातार बताया गया। लेकिन इसके बावजूद भी जेएमसी प्रबंधन अड़ियल रवैया अख़्तियार किए हुए है जिससे प्रतीत होता है कि सुनियोजित तरीके से यह सारा घोटाला स्थानीय जेएमसी प्रबंधन के द्वारा संवेदकों एवं वेंडरों के साथ मिलकर किया जा रहा है। अतः लॉक डाउन समाप्त होते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता 17 मई (सोमवार) को बेलन बाजार स्थित जेएमसी प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड के कार्यालय में हल्ला-बोल अभियान चलायेंगे। इसके बाद 20 मई (गुरुवार) को डीएम, मुंगेर कार्यालय में भी हल्ला-बोल किया जाएगा। संजय केशरी - प्रदेश अध्यक्ष एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ, बिहार
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉक डाउन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है ।सदर एसडीओ खगेश चंद्र झा ने शहर भ्रमण के दौरान दो दुकान खुले देखें जिसकी सूचना उन्होंने नगर निगम प्रशासन को दी ।नगर निगम प्रशासन ने उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद के नेतृत्व में दोनों खुले दुकानों को सील किया।
सदर प्रखंड अंतर्गत मर पंचायत तौफिर निवासी कैलाश साह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनका दुकान विगत 10 दिनों से नहीं खुला है। जिससे उन्हें एक रूपए की कमाई नहीं हो पा रही है। उन्हें खाने पर लाला पड़ रहा है । जो भी उनके पास बचत था उसी से वह अभी तक अपना जीवन यापन कर रहे हैं ।आगे उन्हें काफी कठिनाई दिख रहा है।
