बिहार राज्य के मुंगेर से हमारे संवाददाता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार से 18 से ऊपर उम्र के लोगो को कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु मध्य विधालय धरहरा नम्बर -1 मे पाँच दिनो मे मात्र 45 कोविड वाईल ही खर्च हो पाई है । पाँच दिनो मे 18 से ऊपर उम्र के 450 लोगो को टीकाकरण किया गया । ग्रामीण क्षेत्रो में रजिस्ट्रेशन की जानकारी नही होने के कारण टीकाकरण से वंचित है । आदिवासी बहुल क्षेत्र बंगलवा ,आजीमगंज , माताडीह , महगामा के लोगो ने सरकार से माँग किया कि 45 से ऊपर उम्र के लोगो के अनुसार 18 से ऊपर उम्र के लोगो को कोविड - 19 का टीकाकरण किया जाए ।
हवेली खरगपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग बिंद्राबन के निकट हवेली खरगपुर जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ बबलू अपने समर्थक के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को गिरफ्तार करना सरकार के ना कामयाबी को साबित करता है उन्होंने मांग किया कि पप्पू यादव को जल्द से जल्द छोड़ा जाए
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जिले के अस्पतालों में सुरक्षित संस्थागत प्रसव की सुविधा - प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जाता है सदर अस्पताल - कोरोना संक्रमित महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए सदर अस्पताल के लेबर रूम में विशेष व्यवस्था मुंगेर, 14 मई| कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच कोरोना गाइड लाइन और लॉकडॉउन के नियमों का पालन करते हुए सदर अस्पताल मुंगेर सहित जिले के सभी रेफरल अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर सुरक्षित प्रसव स्त्री रोग विशेषज्ञ और जीएनएम नर्स के द्वारा कराया जा रहा- मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया, जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिले के सभी रेफरल अस्पताल के साथ- साथ सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव प्रसूति एवम स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और जीएनएम नर्स के द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया, जिले के रेफरल अस्पताल, प्राथमिक एवम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए आने वाली कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं का प्रसव वहां नहीं कराकर सुरक्षित प्रसव के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विगत 14 अप्रैल को सदर अस्पताल मुंगेर में असरगंज से रेफर की गई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला फूल कुमारी का लेबर रूम सिस्टर नीतू के नेतृत्व में सुरक्षित प्रसव कराया गया था। सदर अस्पताल मुंगेर में उपलब्ध है कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव की सुविधा : सदर अस्पताल मुंगेर के अस्पताल प्रबंधक तौसीफ हसनैन ने बताया सदर अस्पताल के लेबर रूम के ऊपरी तल पर कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए अलग से लेबर रूम के साथ ही आइसोलेशन वार्ड की भी व्यवस्था की गई है। यहां साफ- सफाई के साथ विशेष रूप से सैनिटाइजेशन कि व्यवस्था की गई है। यहां कोरोना प्रोटोकॉल का बहुत ही सख्ती के साथ पालन किया जाता है। बताया कोरोना संक्रमित महिला के प्रसव के लिए आने के बाद लेबर रूम का विशेष तौर पर सैनिटाइजेशन किया जाता है। यहां काम करने वाले सभी स्टाफ के लिए मास्क, फेसशील्ड, पीपीई किट, ग्लव्स के साथ ही हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही बायो वेस्ट मैनेजमेंट के तहत सभी मेडिकल वेस्ट प्रोडक्ट का काफी सावधानी पूर्वक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी स्तर पर कोरोना का संक्रमण फैलने न पाए और लोगों को इससे बचाया जा सके।
प्रखंड क्षेत्र की नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत की मुखिया विभा कुमारी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए आज को पंचायत में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया । इस दौरान मुखिया ने खुद से छिड़काव करते हुए कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सेनेटाइजर का छिड़काव सभी वार्डों के प्रत्येक घर, सड़क व सार्वजनिक स्थल पर अच्छी तरह से किया जाए। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हो सके।मौके पर पंच सदस्य दिनेश कुमार, रविन्द्र कुमार रवि आदि उपस्थित रहे।पंचायत में 13 मई 2021 से सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू है।
मुंगेर आरक्षी अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर आज बरियारपुर प्रखंड के टीनबटिया चौक पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया।जिसका नेतृत्व एएसआई शिकेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान वैसे वाहन चालकों को दंडित किया गया जिन्होंने वाहन चलाते समय मास्क नहीं पहना था व हेलमेट नहीं लगाया था।वही लोगों को सलाह दी जा रही थी कि घर से जब भी निकले ट्रैफिक नियमों का पालन करें, मास्क अवश्य पहने।इस दौरान 4 बाईक चालको को पकड़ा गया जिनसे ₹2000 जुर्माना दंडस्वरूप वसूला गया।
बरियारपुर प्रखंड के मुख्य बाज़ार को निर्धारित समय पर बंद कराने हेतु आज बरियारपुर थाना अध्यक्ष आरके रंजन ने सम्हाली कमान।स्वयं बाज़ार में उपस्थित हो अपने दलबल के साथ बाज़ार में पैदल मार्च कर बाजारों की सभी दुकानों को सख्ती से बंद करवाया।इस दौरान उन्होंने सभी वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए कि बेवजह सड़कों पर न घूमे।साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए लोगों को मास्क लगाने पर जोर दिया गया।इस दौरान थाना अध्यक्ष ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए लोगों को सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की नसीहत भी दी। यह कहा जा रहा था कि कोई भी व्यक्ति घर से जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें और जब भी निकलें तो मास्क जरूर लगाए रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा था।
प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के परिसर में आज 18 से 44 आयु वर्ग वाले 180 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के परिसर कुल 180 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।
फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के परिसर में आज कोविड जाँच हेतु एंटीजन 175,आरटीपीसीआर 65 व ट्रूनेट 15 कुल 255 लोगों के स्वाव लिए गए।एंटीजन जाँच ने 02 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि आज कोविड जाँच हेतु लिए गए सैम्पलों में आरटीपीसीआर 65 जो जाँच के लिए पीएमसीएच पटना व ट्रूनेट 15 जो जाँच के लिए सदर अस्पताल मुंगेर को भेजा जाएगा।
राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए देश के सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दी और बधाई दी जिसमें राजेश वर्मा ने भारत देश के अंदर कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी जोरों पर पैर पसार चुकी है जिससे कि गरीब इंसान कोरोना माहमारी से अपने जान की आहुति दे रहा है दूसरी ओर भुखमरी की कारागार पर खड़ा है मान्यवर प्रधानमंत्री मोदी जी से मांग की है कि माध्यमवर्ग गरीबों के लिए जल्द ही राहत पैक की घोषणा करें जिससे कि अपने परिवार का पोषण कर सकें । और साथ ही साथ समाज का चौथा स्तंभ पत्रकार भाइयों के लिए मान्यवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि पत्रकार भाई शासन प्रशासन के साथ समाज के साथ 24 घंटे अपनी जान की परवाह ना करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं उनकी जीवन रक्षा के लिए 50,00000 लाख का जीवन बीमा कराया जाए और पत्रकार भाइयों के लिए राहत पैक व अन्य सभी सुविधाएं की घोषणा की जाए ।धन्यवाद ।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोगों ने ईद मनाया सुनने के लिए क्लिक करें
