राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए देश के सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दी और बधाई दी जिसमें राजेश वर्मा ने भारत देश के अंदर कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी जोरों पर पैर पसार चुकी है जिससे कि गरीब इंसान कोरोना माहमारी से अपने जान की आहुति दे रहा है दूसरी ओर भुखमरी की कारागार पर खड़ा है मान्यवर प्रधानमंत्री मोदी जी से मांग की है कि माध्यमवर्ग गरीबों के लिए जल्द ही राहत पैक की घोषणा करें जिससे कि अपने परिवार का पोषण कर सकें । और साथ ही साथ समाज का चौथा स्तंभ पत्रकार भाइयों के लिए मान्यवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि पत्रकार भाई शासन प्रशासन के साथ समाज के साथ 24 घंटे अपनी जान की परवाह ना करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं उनकी जीवन रक्षा के लिए 50,00000 लाख का जीवन बीमा कराया जाए और पत्रकार भाइयों के लिए राहत पैक व अन्य सभी सुविधाएं की घोषणा की जाए ।धन्यवाद ।