धरहरा(संवाददाता):-कोरोना महामारी से आवाम को बचाने के लिए जहाँ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है वहीं धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी दिन - प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है । रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो से आए 167 लोगो का कोरोना जाँच किया गया जिसमें 03 महिला व पुरुष कोरोना जाँच मे कोरोना पोजेटिव पाए गए । धरहरा के चिकित्सको ने संबंधित कोरोना पोजेटिव महिला व पुरुषो को दवाई व जरुरी सलाह देते हुए घरो मे रहने की सलाह दी ताकि संक्रमन अधिक लोगों में न फैले और संक्रमित ब्यक्ति का सही से उपचार हो सके।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक दुरी के तहत प्रखंड के 167 लोगो का कोरोना जाँच हुई जिसमे 03 महिला व पुरुष कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं जिन्हे जरुरी दवाई देकर एहतिहात बरतने को कहा गया है ताकि कोविड -19 से प्रखंड के लोगो को बचाया जा सके ।
राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के जिला प्रवक्ता सौरभ राज ने चिंता व्यक्त किए हैं कि बेरोजगारी भत्ता और युवाओं को रोजगार की अति आवश्यक है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
गंगा नदी में कोरोना संक्रमित लावारिस शवों को लेकर चलाया तलाशी अभियान हमलोग सतर्कतापूर्वक गंगा नदी में तलाशी अभियान चला रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से बहकर बिहार आने वाले कोरोना संक्रमितों के शवों का मुंगेर की सीमा में पता चलते ही प्रशासन को सूचित कर उसका विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करके मुंगेर और इसके बाद के इलाकों को और अधिक संक्रमित होने से बचाया जा सके।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना ट्रस्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने प्रधानमंत्री महोदय और संबंधित मुख्यमंत्रियों से एक मार्मिक अपील की है कि आज देश कोरोना संक्रमण के दौर से गुज़र रहा है। साथ ही लोगों के सामने बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। लोगों के रोजगार छिन गए है। लोगों के पास कोई अस्थाई रोजगार नहीं है और आय का कोई नियमित रूप नहीं है। जितना लॉक डाउन से प्रभावित है। उतना ही बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। ऐसी कठिन स्थिति में माननीय प्रधामंत्री मोहदय एवं संबंधित राज्य सरकारों से श्री राजेश वर्मा ने आग्रह किया है कि मानवीय आधार पर लोगों की पीड़ा को समझकर लोगों को परेशानी को देखकर तत्काल विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस को मिली कामयाबी जांच के दौरान पांच व्यक्तियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के अंतर्गत इंदौर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दरमियान एक चार पहिया वाहन को जांच के लिए रोका गया जिसमें हथियार के साथ पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए जेल भेज दिया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता):-आईसीडीएस विभाग ऐसे भी आधा -अधुरा कार्य करने को लेकर क्षेत्र मे बदनाम रहा है और कोरोना काल मे भी मुँगेर जिले मे टीएचआर सभी आंगनबाडी़ केन्द्रो मे उपलब्ध नही होने से पोषक क्षेत्र के लाभार्थियो मे आईसीडीएस विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है । मुगेंर जिले मे आईसीडीएस विभाग इस कोरोना काल मे आधा -अधुरा प्रखंडो मे आवंटन देकर आंगनबाडी़ केन्द्रो के पोषक क्षेत्र के लाभुको के साथ सोतेला व्यवहार करने का कार्य किया है । बिहार सरकार जहाँ कोरोना महामारी मे लोगो को भर पेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए खजाना खोल रखी है वहीं आईसीडीएस विभाग कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए कुपोषित,अतिकुपोषित, गर्भवति महिला एवं क्षेत्र के 03 वर्ष से स्कूल नही जाने तक नन्हे -नन्हे बच्चो को पोष्टिक पोषाहार देने का ढ़िढ़ोरा पीट रही है ।अगर धरातल देखा जाय तो इस कोरोना काल मे मुगेंर के नौ प्रखंडो के सभी सीडीपीओ कार्यालय को आधा - अधुरा आवंटन देकर कुपोषण मुक्त समाज बनाने का ढ़िढ़ोरा पीट रहा आईसीडीएस विभाग का झूट का पोल खुलती साफ दिख रही है । विभाग द्वारा आधा -अधुरा आवंटन देने से प्रखंड के आंगनबाडी़ केन्द्रो मे लुट मची है । धरहरा प्रखंड मे 170 आँगनबाडी़ केन्द्र कागज पर संचालित है । इस परियोजना ने 108 आँगनबाडी़ केन्द्रो को सुखा राशन वितरित करने के लिए राशि निर्गत की है एवं शेष 62 आँगनबाडी़ केन्द्रो मे आवंटन नही रहने के कारण पोषक क्षेत्र के लाभार्थी आईसीडीएस विभाग को कोस रहे है । सनद रहे कि प्रखंडो के सभी आँगनबाडी़ केन्द्रो को टीएच आर की राशि नही देने के कारण कई आँगनबाडी़ सेविका राशि नही आने का बहाना बनाकर राशि को डकारने मे लगी है ।धरहरा की प्रभारी सीडीपीओ पूनम कुमारी अतिरिक्त प्रभार मे धरहरा प्रखंड मे रहने के कारण सभी आँगनबाडी़ केन्द्र का सही ढंग से निरिक्षण नही कर पा रही है जिससे आँगनबाडी़ केन्द्रो मे लूट मचा है ।धरहरा की समाजसेवी मीनु मिश्रा एवं मुरारी शरण मिश्रा ने जिलाधिकारी रचना पाटिल से धरहरा प्रखंड मे आँगनबाडी़ केन्द्रो मे टीएचआर वितरण व बच्चो के निवाला के लूट संस्कृति की जाँच कर दोषी पदाधिकारीयो व कर्मीयो पर कारवाई की माँग की है ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ क्षेत्र के लोगो को मिल सके ।
वैश्विक महामारी कोरोना काल के कारण बेरोजगार हुए लोगों के सामने भूखमरी की कगार पर पहुंच चुकी है सीपीआई जिला सचिव दिलीप कुमार से विशेष बातचीत विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्ट फोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
जिले में अब तक कुल 1,19, 357 लोगों ने ली कोरोना की वैक्सीन - जिले भर में कुल 91,840 लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज - जिले में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले की कुल संख्या है 27,517 मुंगेर , 15 मई| विगत 16 जनवरी से जिले में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत 14 मई तक जिले में कुल 1,19, 357 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ले ली है। इसके साथ ही जिले के कुल 91,840 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। जिले में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोगों की कुल संख्या 27, 517 है। 13,610 हेल्थ वर्कर ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है- जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. पंकज सागर ने बताया कोरोना टीकाकरण महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जिले भर के कुल 13,610 हेल्थ वर्कर ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। इसके साथ ही जिले भर के कुल 8,324 फ्रंट लाइन वर्कर ने भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। उन्होंने बताया जिले भर में कोरोना वैक्सीन की डोज लेने वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की कुल संख्या अभी 5977 है| वहीं 45 से 59 वर्ष के लोगों की कुल संख्या 14 मई तक 33,488 है। उन्होंने बताया जिले भर में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की कुल संख्या अभी 56408 है। मुंगेर शहरी क्षेत्र में कुल 28725 लोगों ने कोरोना वैक्सीन ले ली है- जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. पंकज सागर ने बताया विभिन्न सेशन साइट पर 14 मई तक वैक्सीन लेने वाले लोगों की कुल संख्या इस प्रकार से है - असरगंज में कुल 6823 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है| जिसमें कुल 5836 लोगों ने कोरोना टीका का एक डोज और 987 लोगों ने दोनों डोज ले लिया है। बरियारपुर में कुल 10,447 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है जिसमें कुल 8044 लोगों ने एक डोज और 2403 लोगों ने दोनों डोज ले लिया है। इसी प्रकार से धरहरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की कुल संख्या 10277 है जिसमें सिंगल डोज लेने वालों की कुल संख्या 7384 जबकि दोनों डोज लेने वालों की कुल संख्या 2893 है। जमालपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की कुल संख्या 15459 है जिसमें सिंगल डोज वालों की कुल संख्या 12,826 और दोनों डोज लेने वालों की कुल संख्या 2633 है। हवेली खड़गपुर में कुल 12565 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। जिसमें 9459 लोगों ने पहला डोज जबकि 3106 लोगों ने दोनों डोज ले लिया है। जिले के सदर प्रखंड में कुल 11082 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है जिसमें 8436 ने फर्स्ट डोज जबकि 2646 ने दोनों डोज ले ली है। साथ ही जिले के संग्रामपुर, तारापुर और टेटिया बम्बर में कुल 9016, 9128 और 4285 लोगों ने टीका लगवाया है जिसमें 7484, 7069 और 3350 लोगों ने फर्स्ट डोज जबकि 1532, 2059 और 935 लोगों ने दोनों डोज ले ली है। बताया मुंगेर शहरी क्षेत्र में कुल 28725 लोगों ने कोरोना वैक्सीन ले ली है जिसमें 20706 ने फर्स्ट डोज जबकि 8019 लोगों ने दोनों डोज ले ली है। जमालपुर रेलवे में भी कुल 1550 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है जिसमें 1246 लोगों ने फर्स्ट डोज जबकि 304 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है।
अंबेडकर नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जनाब मंजूर हाशमी ,अधिवक्ता सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनाब हसन फैजी हाशमी एवं मुंगेर के जिला संयोजक रजी अहमद राजू ने ईद के अवसर पर सभी देशवासियों को ईद मुबारकवाद दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता):- कोरोना महामारी से आवाम को बचाने के लिए जहाँ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है इसके बावजूद धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी दिन - प्रतिदिन बढता ही जा रहा है । शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो से आए एक सौ लोगो का कोरोना जाँच किया गया जहाँ 07 महिला व पुरुष कोरोना जाँच मे कोरोना पोजेटिव पाए गए । धरहरा के चिकित्सको ने संबंधित कोरोना पोजेटिव महिला व पुरुषो को दवाई व जरुरी सलाह देते हुए घरो मे रहने की सलाह दी ताकि बाहरी संक्रमन से बचाव कर संबंधित लोगो का सही उपचार हो सके ।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक दुरी के तहत प्रखंड के एक सौ लोगो का कोरोना जाँच हुई जिसमे 07 महिला व पुरुष कोरोना पोजेटिव पाए गए जिन्हे जरुरी दवाई देकर एहतिहात बरतने को कहा गया है ताकि कोविड -19 से लोगो को बचाया जा सके ।
