धरहरा(संवाददाता):-कोरोना महामारी से आवाम को बचाने के लिए जहाँ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है वहीं धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी दिन - प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है । रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो से आए 167 लोगो का कोरोना जाँच किया गया जिसमें 03 महिला व पुरुष कोरोना जाँच मे कोरोना पोजेटिव पाए गए । धरहरा के चिकित्सको ने संबंधित कोरोना पोजेटिव महिला व पुरुषो को दवाई व जरुरी सलाह देते हुए घरो मे रहने की सलाह दी ताकि संक्रमन अधिक लोगों में न फैले और संक्रमित ब्यक्ति का सही से उपचार हो सके।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक दुरी के तहत प्रखंड के 167 लोगो का कोरोना जाँच हुई जिसमे 03 महिला व पुरुष कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं जिन्हे जरुरी दवाई देकर एहतिहात बरतने को कहा गया है ताकि कोविड -19 से प्रखंड के लोगो को बचाया जा सके ।