बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना ट्रस्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने प्रधानमंत्री महोदय और संबंधित मुख्यमंत्रियों से एक मार्मिक अपील की है कि आज देश कोरोना संक्रमण के दौर से गुज़र रहा है। साथ ही लोगों के सामने बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। लोगों के रोजगार छिन गए है। लोगों के पास कोई अस्थाई रोजगार नहीं है और आय का कोई नियमित रूप नहीं है। जितना लॉक डाउन से प्रभावित है। उतना ही बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। ऐसी कठिन स्थिति में माननीय प्रधामंत्री मोहदय एवं संबंधित राज्य सरकारों से श्री राजेश वर्मा ने आग्रह किया है कि मानवीय आधार पर लोगों की पीड़ा को समझकर लोगों को परेशानी को देखकर तत्काल विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
