धरहरा(संवाददाता):-आईसीडीएस विभाग ऐसे भी आधा -अधुरा कार्य करने को लेकर क्षेत्र मे बदनाम रहा है और कोरोना काल मे भी मुँगेर जिले मे टीएचआर सभी आंगनबाडी़ केन्द्रो मे उपलब्ध नही होने से पोषक क्षेत्र के लाभार्थियो मे आईसीडीएस विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है । मुगेंर जिले मे आईसीडीएस विभाग इस कोरोना काल मे आधा -अधुरा प्रखंडो मे आवंटन देकर आंगनबाडी़ केन्द्रो के पोषक क्षेत्र के लाभुको के साथ सोतेला व्यवहार करने का कार्य किया है । बिहार सरकार जहाँ कोरोना महामारी मे लोगो को भर पेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए खजाना खोल रखी है वहीं आईसीडीएस विभाग कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए कुपोषित,अतिकुपोषित, गर्भवति महिला एवं क्षेत्र के 03 वर्ष से स्कूल नही जाने तक नन्हे -नन्हे बच्चो को पोष्टिक पोषाहार देने का ढ़िढ़ोरा पीट रही है ।अगर धरातल देखा जाय तो इस कोरोना काल मे मुगेंर के नौ प्रखंडो के सभी सीडीपीओ कार्यालय को आधा - अधुरा आवंटन देकर कुपोषण मुक्त समाज बनाने का ढ़िढ़ोरा पीट रहा आईसीडीएस विभाग का झूट का पोल खुलती साफ दिख रही है । विभाग द्वारा आधा -अधुरा आवंटन देने से प्रखंड के आंगनबाडी़ केन्द्रो मे लुट मची है । धरहरा प्रखंड मे 170 आँगनबाडी़ केन्द्र कागज पर संचालित है । इस परियोजना ने 108 आँगनबाडी़ केन्द्रो को सुखा राशन वितरित करने के लिए राशि निर्गत की है एवं शेष 62 आँगनबाडी़ केन्द्रो मे आवंटन नही रहने के कारण पोषक क्षेत्र के लाभार्थी आईसीडीएस विभाग को कोस रहे है । सनद रहे कि प्रखंडो के सभी आँगनबाडी़ केन्द्रो को टीएच आर की राशि नही देने के कारण कई आँगनबाडी़ सेविका राशि नही आने का बहाना बनाकर राशि को डकारने मे लगी है ।धरहरा की प्रभारी सीडीपीओ पूनम कुमारी अतिरिक्त प्रभार मे धरहरा प्रखंड मे रहने के कारण सभी आँगनबाडी़ केन्द्र का सही ढंग से निरिक्षण नही कर पा रही है जिससे आँगनबाडी़ केन्द्रो मे लूट मचा है ।धरहरा की समाजसेवी मीनु मिश्रा एवं मुरारी शरण मिश्रा ने जिलाधिकारी रचना पाटिल से धरहरा प्रखंड मे आँगनबाडी़ केन्द्रो मे टीएचआर वितरण व बच्चो के निवाला के लूट संस्कृति की जाँच कर दोषी पदाधिकारीयो व कर्मीयो पर कारवाई की माँग की है ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ क्षेत्र के लोगो को मिल सके ।
