गुरुवार को सदर प्रखंड के विभिन्न टीकाकरण सेंटरों पर वैक्सीन पहुंची लोगों में काफी उत्साह दिखा लंबी कतार लग कर लोगों ने वैक्सीन लेने हेतु सेंटर पर उपस्थित हुए वहीं उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के टीकाकरण सेंटर पर काफी भीड़ दिखा भीड़ रहने के कारण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार झा के आदेश पर मध्य विद्यालय नौवागढीमें भी टीकाकरण सेंटर बनाया गया भीड़ को देखते हुए जबकि उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में 90 लोगों को टीका लगाया गया तो मध्य विद्यालय नौवागढ़ी में 80 लोगों को इसकी जानकारी उपस्थित एवं लक्ष्मी कुमारी एवं सुनीता कुमारी द्वारा दिया गया इस कार्य में प्रेरित करने हेतु आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा दीदी को मुख्य रूप से लगाया गया
गुरुवार को मुंगेर जिले में तीन नए संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दी उन्होंने कहा आज 3 नए मरीज पाए गए हैं जिसमें दो पुरुष तो एक महिला
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के मध्य विद्यालय भदौरा के प्रांगण में आज 50 लोगों को कोरोना का वैकसीन लगाया गया जिसमें 23 महिला एवं 27उपस्थित थे कर्मचारी को छोड़कर कोई भी ग्रामीण मास्क नहीं लगाया था
*सुशासन की विवादास्पद शहजादी का चयन कर फेम इंडिया ने की ऐतिहासिक भूल - केशरी* (एनसीपी ने जलाई फेम इंडिया की प्रति) प्रतिष्ठित पत्रिका फेम इंडिया ने शेम इंडिया बनकर भारत के सर्वश्रेष्ठ एसपी की सूची में सुशासन की विवादास्पद शहजादी और अनुराग की हत्यारोपी एसपी लिपि सिंह को शामिल कर ऐसी ऐतिहासिक भूल की है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद अनुराग पोद्दार चौक पर फेम इंडिया पत्रिका की प्रति जलाते हुए कहा। उन्होंने कहा कि क्राईम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर में सुधार तथा पीपुल्स फ्रैंडली जैसे बारह मापदंडों के आधार पर चयन होने वाले सर्वश्रेष्ठ पचास आरक्षी अधीक्षकों में फेम इंडिया के सोंथालिया को लिपि सिंह को काली सूची में डालना चाहिए था। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन लाठी-गोलीकांड की सूत्रधार तथा अनुराग पोद्दार की हत्यारोपी लिपि सिंह के इस कुकृत्य की बिहार सहित पूरे विश्व में निंदा हुई थी लेकिन फेम इंडिया को इसकी जानकारी नहीं हुई हो यह कतई माना नहीं जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, दयानंद यादव, मुकेश जायसवाल, मो० तनवीर अख्तर, आजाद शर्मा, रतन सिन्हा, निरंजन गुप्ता, अजय सिन्हा, शंकर यादव, महिला नेत्री सोनी सिन्हा, बीणा देवी, रुक्मिणी देवी एवं पप्पू मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नरेश आनंन्द
इन दिनों जमालपुर में रोजाना 3 से 4 घंटे बिजली की कटौती से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपए विद्युत विभाग में खर्च कर रही है लेकिन लोगों को बिजली कटौती की मार से निजात नहीं मिल रही है एक तरफ बेतहाशा गर्मी से लोग उबल रहे हैं तो दूसरी ओर बिजली भी अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का जीना हराम हो गया है जमालपुर के लोगों ने बिहार के विद्युत मंत्री एवं जिला प्रशासन से जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था को सुधारने की मांग की है
मध्य विद्यालय रुकमिनिया के प्रधानाध्यापक पर ग्रामीण ने लगाया मिड डे मील चावल में धांधली का आरोप खगरिया जिला के बेलदौर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रुकमणी या गांव के ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को लिखित रूप से आवेदन देकर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर जांच करने और उचित कार्रवाई की मांग की है रुकमणी या गांव के ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक के द्वारा बच्चों से फर्जी हस्ताक्षर एमडीएम के रजिस्टर पर करवा लिया उसके बाद एमडीएम राशि नहीं दिए जाने के बाद बच्चों के द्वारा अपने अभिभावक से इस बात की शिकायत किया उसके बाद बच्चे का अभिभावक नहीं स्कूल में आकर काफी हंगामा किया हंगामा करने के बाद यहां के अध्यापक आनन-फानन में एमडीएम का राशन वितरण तो करना चालू कर दिया लेकिन बिना माप तोल के ही डब्बे डब्बे सभी को राशन बांट रहा था जिसके कारण यहां के ग्रामीणों ने लिखित रूप से जिलाधिकारी को आवेदन देकर उचित जांच की मांग कर कार्रवाई करने की आग्रह किए हैं खगरिया मोबाइल वाणी यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
पहली पत्नी से मिलकर दूसरी पत्नी को जान से मारने का प्रयास रहा वह सफल खगड़िया जिला के मड़ैया ओपी थाना के अररिया पंचायत का मामला बताया है पांडव यादव ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जान से मारने का किया प्रयास असफल रहने के बाद पहली पत्नी ने मड़ैया ओपी में करवाया मामला दर्ज जांच में जुटी मड़ैया ओपी
आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप के सफ़ल संचालन को दिया जा रहा है प्रशिक्षण - पोषण ट्रैकर एप से जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो की निगरानी में भी मिलेगी मदद - एप से कुपोषण से संबंधित मामलों को सूचीबद्ध करना होगा आसान मुंगेर, 30 जून| राज्य सरकार के द्वारा आईसीडीएस के माध्यम से संचालित किए जा रहे सभी कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत निगरानी के साथ ही मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया को अपग्रेड किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने पोषण ट्रैकर के नाम से एक ऑनलाइन एप विकसित किया है। इसके माध्यम से जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी और मूल्यांकन में आसानी होगी। जिला के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप के सफल संचालन की जानकारी देने के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दिनों ही जिला के धरहरा प्रखंड में सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्ता को देखते हुए इसे पूरी तरीके से हाईटेक करने की तैयारी - मुंगेर ग्रामीण में कार्यरत समेकित बाल विकास परियोजना सेवा (आईसीडीएस ) की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) सुष्मिता ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्ता को देखते हुए अब इसे पूरी तरीके से हाईटेक करने की तैयारी की जा रही है ताकि आईसीडीएस के स्तर पर दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता व संचालन को और अधिक सुविधाजनक और सरल बनाया जा सके। इसके लिए राज्य सरकार ने पोषण ट्रैकर एप की शुरुआत की है। इस एप के सफल संचालन के बारे में सेविकाओं को जानकारी देने के लिए प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए प्रखंडों में सेविकाओं की दो से तीन बैच बनाकर ऑफलाइन एप के सफल संचालन और अन्य आवश्यक जानकारी दी जा रही है। जिला के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पहले ही स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रशिक्षकों के द्वारा सेविकाओं के स्मार्ट फोन में पोषण ट्रैकर एप डाऊनलोड करने और उसका उपयोग करने की जानकारी दी जा रही है। मुंगेर ग्रामीण की सीडीपीओ सुष्मिता ने बताया कि सेविकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभाग ने सभी पंचायत में निगरानी का जिम्मा उस प्रखंड की सीडीपीओ को दिया है| ताकि वो प्रशिक्षण स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन कर सके कि सेविकाओं ने अपने स्मार्ट फोन में एप को डाउनलोड किया या नहीं। एप के प्रशिक्षण के बाद स्थानीय स्तर पर सेविकाओं के द्वारा दी जा रही सभी पोषण गतिविधियो की जानकारी पोषण ट्रैकर एप पर नियमित रूप से अपलोड की जाएगी। इससे रियल टाइम मॉनिटरिंग की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। एप के द्वारा सेविकाएं क्षेत्र में उपस्थित नवजात शिशुओं, गर्भवती- धातृ महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य की जानकारी , टीएचआर का वितरण, बच्चों के ग्रोथ की मॉनिटरिंग आदि तमाम जानकारी दर्ज करेंगी । एप के माध्यम से कुपोषण से संबंधित मामलों को सूचीबद्ध करना होगा आसान : उन्होंने बताया कि एप्प के माध्यम से कुपोषण से संबंधित मामलों को सूचीबद्ध करने के साथ ही आंगनबाड़ी क्षेत्रों में गर्भवती - धातृ महिलाओं, शून्य से तीन वर्ष के बच्चे, 3 से 6 वर्ष के बच्चे, किशोर- किशोरियों के साथ ही आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र के अनाथ बच्चों व उन सभी के स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से सेविकाओं के द्वारा अपलोड किया जाएगा। इससे विभाग के द्वारा कुपोषण से संबंधित मामलों को सूचीबद्ध करने के साथ ही नियमित निगरानी भी आसान हो जाएगी ।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि कोविड संक्रमण जाँच के लिए एंटीजन से 364,rt-pcr से 134 व ट्रुनेट से 20 कुल 518 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।एंटीजन जाँच में कोई संक्रमित नहीं पाए गए।
