मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र के 6 माह प्रशिक्षण प्राप्त किए अभ्यार्थी जो की मालिका प्रशिक्षण प्राप्त किए थे उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र के बड़िय वैज्ञानिक मुकेश कुमार द्वारा कुल 25 प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं पर शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया गया
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मंगलवार को मुंगेर जिले में दो नए संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए।जिनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है
जनसंख्या दिवस अभियान की सफलता को लेकर सिविल सर्जन और एसीएमओ की अध्यक्षता में हुई ज़ूम मीटिंग - ज़ूम मीटिंग में शामिल हुए जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम, डीसीएम, विभिन्न पीएचसी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सहित आईसीडीएस, जीविका और केयर इंडिया के प्रतिनिधि - " आपदा में भी परिवार नियोजन कि तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी " के थीम पर आयोजित किया जा रहा है अभियान मुंगेर , 29 जून| प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाने वाले विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 27 जून से 10 जुलाई तक और 11 जुलाई से 24 जुलाई तक दो चरणों में विश्व जनसंख्या दिवस अभियान आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को इस अभियान की सफलता को ले मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक, और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार भारती की अध्यक्षता में एक ज़ूम मीटिंग आयोजित की गई। इस ज़ूम मीटिंग में जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम नसीम रजि, डीसीएम निखिल राज, आईसीडीएस और जीविका के प्रतिनिधि, मुंगेर के सभी सीएचसी और पीएचसी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के साथ ही केयर इंडिया की डीटीओऑफ़, फैमिली प्लांनिग कॉर्डिनेटर के साथ मुंगेर के सभी प्रखंडों में कार्यरत केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक शामिल हुए। 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति सम्पर्क पखवाड़ा मनाया जा रहा मुंगेर में कार्यरत केयर इंडिया के फैमिली प्लानिंग कॉर्डिनेटर तस्नीम रजि ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में 27 जून से 10 जुलाई तक पॉपुलेशन मोबिलाइजेशन फोर्टनाइट ( दंपति सम्पर्क पखवाड़ा) मनाया जा रहा है। यह पखवाड़ा फैमिली प्लानिंग के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के ऊपर फोकस है। इसी तरह 11 से 24 जुलाई तक पॉपुलेशन स्टेबिलिसेशन फोर्टनाइट( जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा ) मनाया जाएगा । यह पखवाड़ा सर्विस प्रोविशन पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान " आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी " थीम पर आधारित है। ऑनलाइन तरीके से कॉउंसलिंग की जा रही उन्होंने बताया कि मंगलवार को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कैंपेन के आयोजन को ले मुंगेर में सिविल सर्जन और एसीएमओ की अध्यक्षता में जिलास्तरीय और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की कैपिसिटी बिल्डिंग के लिए ज़ूम एप के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग आयोजित हुई । इसके साथ ही आशा वर्कर, आईसीडीएस वर्कर के लिए भी ऑनलाइन कॉन्फ़्रेंस आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा डिस्प्ले पोस्टर के माध्यम से जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, विवाह में देरी और पहले बच्चे का जन्म समय और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल के अंतराल के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड के इस्तेमाल के बारे में भी ऑनलाइन तरीके से कॉउंसलिंग की जा रही है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सर्विस प्रोवाइड कराया जाएगा- उन्होंने बताया कि फैमिली प्लानिंग सर्विस के तौर पर मुख्य रूप से आईयूसीडी, इंसर्शन, कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्टेबल एमपीए, टुबेक्टोमी, वैक्सोटोमी मेथड से अगले दो सप्ताह तक सभी जिला और प्रखण्ड मुख्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सर्विस प्रोवाइड कराया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा राजद शासनकाल को गुंडाराज कहे जाने के विरोध जिला राजद उपाध्यक्ष संजय पासवान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित आजाद चौक पर पुतला दहन किया गया, पुतला दहन के बाद ज़िला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने कहाकि भाजपा को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद का बढ़ते जनाधार से घबरा गई है और बिहारियो के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है, राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव ने कहाकि भाजपा खुद दंगाई पार्टी है और देश को बेचने पार्टी है आज देश में महंगाई, बेरोजगारी एवं आर्थिक स्थिति से जूझ रही है लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं एवं अंधभक्तो को दिखाई नहीं पड़ता है मोदी सरकार के जन विरोधी निर्णय के कारण देश की जनता त्राहिमाम कर रही है, राजद जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा ने कहाकि यह वही जे पी नड्डा है जिन्होंने बंगाल चुनाव के दौरान ममता बनर्जी और बंगाल की जनता के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बंगाल की जनता ने खदेड़ कर भागा दिया, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की लोकप्रियता तेजी से गिरता जा रहा है जिसके कारण दिल्ली,झारखंड, सहित कई राज्यों के चुनाव में हार का मुँह देखना पड़ा बिहार चुनाव में भी राजद ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा है इससे बौखलाई भाजपा नेता बिहारियो के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है, युवा राजद जिलाध्यक्ष मो आसिफ वसीम ने कहाकि हिन्दू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद, हिन्दुस्तान पाकिस्तान, करके देश की जनता को गुमराह कर देना की आर्थिक स्थिति बर्बाद कर रही है, जिला महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु अरबिन्द ने कहाकि बिहार में भाजपा जदयू ,डबल इंजन की सरकार ने 17 बर्षों में 56 घोटाला उजागर हो चुकी है लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार घोटालेबाजो को संरक्षण देकर बचा रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में महासचिव रंजीत कुमार गुप्ता ,कुमार सौरभ जयसवाल, मुन्नी बेगम, प्रफुल्ल कुमार सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओ ने जे पी नड्डा, मुर्दामाद,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, हाय हाय, बिहारियो के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करना बंद करो,लालू यादव जिन्दाबाद, तेजस्वी जिन्दाबाद, राष्ट्रीय जनता दल जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए पुतला दहन में शामिल होकर विरोध जताया।
क्यूल जमालपुर रेल खंड के दसरथपुर स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई मृतक अमारी गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर रविदास का 45 वर्षीय पुत्र सतीश दास था बताया जाता है कि मृतक जमालपुर से लौटने के क्रम में दसरथपुर स्टेशन किसी काम के लिए गए थे इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर एक गाय नजर आई गाय को ट्रक से हटाने के क्रम में आप विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया ट्रेन की चपेट में आने से गाय एवं मजदूर दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गई मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर जे आर मीणा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मृतक की मौत हो गई है जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित नए मरीज की संख्या छ मरीजों की पुष्टि हुई है ,इसमें दो महिला और चार पुरुष शामिल है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड से नरेश आनंन्द मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आज संध्या गस्ती के दौरान बरियारपुर प्रखंड की पुलिस ने रोको टोकों जाँच अभियान चलाया। जाँच के दौरान दो बाइक चालक पकड़े गए जिसने 1000 दण्डित वसूला गया और 4 व्यक्ति बिना मास्क के पकड़े गए
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर में भीषण मंहगाई बेतहाशा बढ़ती बेरोजगारी,चरमराई स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था, व्यवस्था सहित निजी चिकित्सकों के द्वारा मनमाना फीस वृद्धि ,मुंगेर प्रमंडल मुख्यालय की वर्षों से चिर परिचित माँग मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल एवँ मुंगेर होमोयोपेथीक कॉलेज सह अस्पताल में विगत 4 वर्षों से बंद नामांकन प्रक्रिया सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला राजद मुंगेर का एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,बैठक का संचालन प्रधान महासचिव डॉ शरद राय उर्फ बमबम ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह ने कहा किआज जहाँ एक ओर देश और पूरा बिहार कोरोना महामारी के चलते NDA सरकार के कुव्यवस्था,बदइंतजामी के कारण त्राहिमाम त्राहिमाम है। लाखों लोगों को अपनी जान गवानी परा,करोड़ों लोगों का रोजगार छीन जाने के वजह से लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ गया।
धरहरा(संवाददाता) :- शनिवार की दोपहर जमालपुर किऊल रेलखंड के दशरथपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि रेल पटरी पर एक गाय को चरता देख मजदूर उसे हटाने गया था कि तभी जमालपुर किऊल रेलखंड के दशरथपुर मे अप बिक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गाय सहित मजदूर की मौत हो गई।मृतक अमारी पंचायत का रहने वाला 40 वर्षीय शतीस रविदास बताया जा रहा है। मृतक कई वर्षों से परिवार सहित हरियाणा के बल्लभगढ़ में रह कर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।कोरोना के कारण अपने घर अमारी आया हुआ था। मृतक की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि उनलोगो का बल्लभगढ़ जाने का टिकट बन चुका था जो कि वेटिंग में था टिकट कंफर्म हुआ कि नहीं इसी की जांच के लिए शतीस रविदास अपने बेटे के साथ जमालपुर गया था । लौटने के क्रम में वह ओटो से दशरथपुर रेलवे स्टेशन के पास ही उतर गया था तभी एक गाय को रेलवे पटरी पर चरता देख उसे बचाने के क्रम में वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में शोक का लहर दौड़ उठा। घटना की सूचना पर परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्री और चार पुत्र को छोड़ गया। अमारी पंचायत के मुखिया रत्नेश कुमार ,पांडव गुप्ता ने मृर्तक के घर पहुँच कर मुख्यमंत्री कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपया प्रदान किया ।
