बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि  मुंगेर में भीषण मंहगाई बेतहाशा बढ़ती बेरोजगारी,चरमराई स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था, व्यवस्था सहित निजी चिकित्सकों के द्वारा मनमाना फीस वृद्धि ,मुंगेर प्रमंडल मुख्यालय की वर्षों से चिर परिचित माँग मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल एवँ मुंगेर होमोयोपेथीक कॉलेज सह अस्पताल में विगत 4 वर्षों से बंद नामांकन प्रक्रिया सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला राजद मुंगेर का एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,बैठक का संचालन प्रधान महासचिव डॉ शरद राय उर्फ बमबम ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह ने कहा किआज जहाँ एक ओर देश और पूरा बिहार कोरोना महामारी के चलते NDA सरकार के कुव्यवस्था,बदइंतजामी के कारण त्राहिमाम त्राहिमाम है। लाखों लोगों को अपनी जान गवानी परा,करोड़ों लोगों का रोजगार छीन जाने के वजह से लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ गया।