भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा राजद शासनकाल को गुंडाराज कहे जाने के विरोध जिला राजद उपाध्यक्ष संजय पासवान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित आजाद चौक पर पुतला दहन किया गया, पुतला दहन के बाद ज़िला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने कहाकि भाजपा को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद का बढ़ते जनाधार से घबरा गई है और बिहारियो के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है, राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव ने कहाकि भाजपा खुद दंगाई पार्टी है और देश को बेचने पार्टी है आज देश में महंगाई, बेरोजगारी एवं आर्थिक स्थिति से जूझ रही है लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं एवं अंधभक्तो को दिखाई नहीं पड़ता है मोदी सरकार के जन विरोधी निर्णय के कारण देश की जनता त्राहिमाम कर रही है, राजद जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा ने कहाकि यह वही जे पी नड्डा है जिन्होंने बंगाल चुनाव के दौरान ममता बनर्जी और बंगाल की जनता के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बंगाल की जनता ने खदेड़ कर भागा दिया, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की लोकप्रियता तेजी से गिरता जा रहा है जिसके कारण दिल्ली,झारखंड, सहित कई राज्यों के चुनाव में हार का मुँह देखना पड़ा बिहार चुनाव में भी राजद ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा है इससे बौखलाई भाजपा नेता बिहारियो के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है, युवा राजद जिलाध्यक्ष मो आसिफ वसीम ने कहाकि हिन्दू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद, हिन्दुस्तान पाकिस्तान, करके देश की जनता को गुमराह कर देना की आर्थिक स्थिति बर्बाद कर रही है, जिला महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु अरबिन्द ने कहाकि बिहार में भाजपा जदयू ,डबल इंजन की सरकार ने 17 बर्षों में 56 घोटाला उजागर हो चुकी है लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार घोटालेबाजो को संरक्षण देकर बचा रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में महासचिव रंजीत कुमार गुप्ता ,कुमार सौरभ जयसवाल, मुन्नी बेगम, प्रफुल्ल कुमार सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओ ने जे पी नड्डा, मुर्दामाद,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, हाय हाय, बिहारियो के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करना बंद करो,लालू यादव जिन्दाबाद, तेजस्वी जिन्दाबाद, राष्ट्रीय जनता दल जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए पुतला दहन में शामिल होकर विरोध जताया।