इन दिनों जमालपुर में रोजाना 3 से 4 घंटे बिजली की कटौती से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपए विद्युत विभाग में खर्च कर रही है लेकिन लोगों को बिजली कटौती की मार से निजात नहीं मिल रही है एक तरफ बेतहाशा गर्मी से लोग उबल रहे हैं तो दूसरी ओर बिजली भी अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का जीना हराम हो गया है जमालपुर के लोगों ने बिहार के विद्युत मंत्री एवं जिला प्रशासन से जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था को सुधारने की मांग की है
