धरहरा (संवाददाता):- नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक महिला के साथ तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया ।पीड़िता ने लड़ैयाटांड़ थाना में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई और आरोपित को सख्त सजा देने की मांग की है‌। पीड़िता के द्वारा लड़ैयाटांड़ थाना को दिया आवेदन में पीड़िता ने बताया गया कि उनके पति ठेला पर सब्जी बेचने का काम करते हैं 3 जुलाई को वह अपने ससुराल आई हुई थी उसी दिन गांव के तीन युवक सिप्पू कुमार,मंगल साव,कमल कुमार उनके पति से मिलने के बहाने घर में घुसकर उनकी इज्जत लूटने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि उस समय वह घर पर अकेली थी सास और पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। पीड़िता के द्वारा शोर मचाए जाने के बाद सभी बदमाश भाग गए। वहीं इस संबंध में लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है।आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

धरहरा (संवाददाता):-नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के पोखरिया बांध पर लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने तीन अवैध महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त किया। लड़ैयाटांड़ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पोखरिया बांध पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर बांध की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की गई। वहीं पुलिस आने की सूचना मिलते ही धंधे से जुड़े लोग भाग निकले।

*मगही को 8वीं अनुसूची में शामिल करने हेतु आंदोलन की है आवश्यकता।* विराट हिन्दुस्तान संगम के तत्वावधान में 41वें वेबिनार पर मगही के इतिहास एवं वर्तमान स्थिति पर वक्ताओं ने कहा। बिहार की भाषाओं एवं बोलियों पर संवाद श्रृंखला की दूसरी कड़ी में रविवार को विराट हिंदुस्तान संगम के तत्वावधान में मगही का इतिहास, वर्तमान स्थिति, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। यह संस्था द्वारा आयोजित 41वीं वेबिनार थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आंदोलन के प्रणेता प्रोफेसर डॉ. रामानंद प्रसाद सिन्हा ने मगही को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए जन आंदोलन छेड़ने और सतत प्रयत्न करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और लोकसभा के संपादक रणविजय राव ने घर परिवार को मगही में बातचीत करने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक युवाओं को इसमें सम्मिलित नहीं करेंगे मगही अपनी मंजिल नहीं पा सकेगी। संस्था के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र प्रसाद सिंह ने गोष्ठी के उद्देश्यों और संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना विवाद पैदा किए बिहार की सभी भाषाओं और बोलियों का समन्वय स्थापित करने की जरूरत है। मुख्य वक्ता और मगही अकादमी के पूर्व सदस्य उदय भारती ने मगही के इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि भगवान बुद्ध के समय काल से भी मगही पुरानी है उन्होंने मगधी से मगही की यात्रा को विस्तार से बताया। राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मगही बिहार से सटे चार राज्यों और कई देशों में बोली जाती है। उन्होंने मगही के विकास में ग्रियर्सन के योगदान की भी चर्चा की। कार्यक्रम में वक्ता डॉ अशोक प्रियदर्शी ने मगही को राज्य की दूसरी भाषा बनाने पर जोर दिया और कहा कि पड़ोसी झारखंड में यह दर्जा मगही को मिल चुका है। कार्यक्रम का संचालन एनडीटीवी के पत्रकार डॉ प्रमोद कुमार प्रवीण ने किया। 2 घंटे से ज्यादा चले इस गोष्ठी में गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी ने कोरोना पर मगही गीत गाया। उनके अलावा नवनीत कृष्ण, अंजनी कुमार सुमन और रंजीत दुद्धु ने भी गीत और कविता पाठ किये।धन्यवाद ज्ञापन डॉ वीरेंद्र कुमार ने किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के रूप मेंभारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से मुंगेर के सभी थाना में वृक्षारोपण कार्यक्रम क्या गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा के द्वारा संपन्न की गई इस कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री चंदन शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव जी जिला मंत्री दीपक यादव जी नगर महामंत्री सुमो सिन्हा जी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ नगर संयोजक जिला के विद्वान अधिवक्ता हीरा बाबू , महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमेधा आर्य जी जिला महामंत्री महिला मोर्चा नीतू सिन्हा जी भाजपा जिला महामंत्री अंजू भारद्वाज जी और भी जेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे यातायात थाना में 11 BRICS लगाया गया, क्या खाना में 11लगाया गया, कोतवाल शहर कोतवाली में 11 लगाया गया, निर्मित महिला थाना एवं sc-st थाना में 25 वृक्ष लगाया गया

हर्षिता फाउंडेशन के द्वारा महिला को दिया जा रहा है सिलाई का प्रशिक्षण खगड़िया जिला गोगरी महेशकूंट थाना क्षेत्र के राजधाम मे फाउंडेशन के द्वारा दिया जा रहा है फाउंडेशन के द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण किस गांव में बेरोजगार महिलाओं को दिया जाएगा रोजगार

खगड़िया जिला बेलदौर प्रखण्ड के पंचायत सड़क हालत

हवेली खरगपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग पर कई घंटों से परिचालन तक लोगों ने बताया कि ट्रक का चक्का बीच सड़क पर धस गया जिसके कारण कई घंटों से आवाजाही बंद है प्रशासन ट्रक को निकालने में लगे हुए हैं

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द

धरहरा (संवाददाता):- जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के धरहरा प्रखंड में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं मे आपसी मतभेद के कारण कांग्रेस संगठन में टूट की आशंका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धरहरा प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पद दिए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं मे अंदरुनी मनमुटाव उत्पन्न होने लगा है।मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जदयू में शामिल होने की बात चल रही है। ईटवा,माताडीह,सारोबाग,बंगलवा के दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोगो ने पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की और साथ ही जदयू के कद्दावर नेता व उनके समर्थकों का सीधा सामना भी किया जिसका परिणाम जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक डॉ अजय कुमार सिंह जी के रूप में हमलोगो के सामने है, किन्तु कुछेक नये कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कारण पार्टी में अंदरूनी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुसार पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के बीच उठे मनमुटाव के प्रति जमालपुर विधायक माननीय डॉ अजय कुमार सिंह जी को ध्यान आकर्षित करते हुए उपजे विवाद को अविलंब दूर करने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे धरहरा प्रखंड में कांग्रेस पार्टी विखड़ने से बच सके।