धरहरा (संवाददाता):- नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक महिला के साथ तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया ।पीड़िता ने लड़ैयाटांड़ थाना में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई और आरोपित को सख्त सजा देने की मांग की है। पीड़िता के द्वारा लड़ैयाटांड़ थाना को दिया आवेदन में पीड़िता ने बताया गया कि उनके पति ठेला पर सब्जी बेचने का काम करते हैं 3 जुलाई को वह अपने ससुराल आई हुई थी उसी दिन गांव के तीन युवक सिप्पू कुमार,मंगल साव,कमल कुमार उनके पति से मिलने के बहाने घर में घुसकर उनकी इज्जत लूटने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि उस समय वह घर पर अकेली थी सास और पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। पीड़िता के द्वारा शोर मचाए जाने के बाद सभी बदमाश भाग गए। वहीं इस संबंध में लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है।आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
