धरहरा (संवाददाता):-नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के पोखरिया बांध पर लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने तीन अवैध महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त किया। लड़ैयाटांड़ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पोखरिया बांध पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर बांध की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की गई। वहीं पुलिस आने की सूचना मिलते ही धंधे से जुड़े लोग भाग निकले।