शनिवार को जन नायक कपूरी छात्रावास में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा सभी विकास मित्र की आवश्यक बैठक बुलाई और आवश्यक दिशा निर्देश विकास मित्र को दिए

एचआईवी जांच एवं परामर्श के लिए आयोजित हो रहा सीबीएस और ईएमटीसीटी से संबंधित हेल्थ कैम्प - नाको के निर्देशानुसार मुंगेर सहित राज्य के 30 जिलों में किया जा रहा है हेल्थ कैम्प का आयोजन - बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक और राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने 30 जिलों के सिविल सर्जन को जारी किया पत्र मुंगेर, 18 दिसम्बर। नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (नाको) के निर्देशानुसार मुंगेर सहित राज्य के 30 जिलों में स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाली गर्भवती महिलाएं, यौन संक्रमित रोगी, टीबी मरीज, कालाजार के रोगी एवं उच्च जोखिम वाले समूह (एचआरजी) को एचआईवी जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला भर में कम्युनिटी बेस्ड स्क्रीनिंग (सीबीएस) और एलिमिनेशन ऑफ मदर टू चाइल्ड ट्रांसमिशन (ईएमटीसीटी) से संबंधित हेल्थ कैम्प आयोजित किया जा रहा है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि जिला के वैसे यौन संक्रमित रोगी, टीबी मरीज, कालाज़ार के मरीज और उच्च जोखिम वाले समूह के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच और परामर्श के लिए इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला के विभिन्न प्रखण्डों में किया जा रहा है। ये आयोजन पिछले महीने से आगामी 15 फरवरी तक किया जाना है। इस कैम्प को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उनलोगों तक पहुंचना है जो शायद कभी एचआईवी जांच करवायी हो या जिन्हें इसकी आवश्यकता हो। हेल्थ कैम्प का आयोजन जिलास्तर, अनुमण्डल स्तर और प्रखण्ड स्तर पर कार्यरत आईसीटीसी/एसटीडी/आरएनटीसीपी के कर्मियों के साथ-साथ एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से किया जा रहा है। इस आयोजन का नियंत्रण जिला संचारी रोग पदाधिकारी और जिला एड्स पदाधिकारी के अधीन है। जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह जिला जिला एड्स पदाधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार शाह ने बताया कि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार मुंगेर में कम से कम हेल्थ कैम्प आयोजित किया जाना है। प्रत्येक कैम्प के माध्यम से कम से कम 500 सामान्य स्त्री/पुरुष सिहित गर्भवती महिलाओं और गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का एचआईवी टेस्ट और परामर्श दिया जाना है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 दिसम्बर को हवेली खड़गपुर के पहाड़पुर और बनबरसा में हेल्थ कैम्प आयोजित किया गया था। अब संग्रामपुर प्रखण्ड में 21 दिसम्बर को पत्र घाघर, एमएस कटियारी और रामपुर पीएस बद्रीविशाल में तथा 23 दिसम्बर को खपरा पीएस समदा मुसहरी और मनिया पीएस मनिया मुसहरी के साथ -साथ 25 दिसम्बर को दुर्गापुर एमएस कठोर मुसहरी और सरकटिया (सामुदायिक भवन खम्हार दास टोला) में हेल्थ कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसी तरह टेटिया बम्बर में 17 जनवरी 2022 को सामुदायिक भवन भलगुरी टेटिया बम्बर और सामुदायिक भवन, टेटिया बम्बर के साथ-साथ 14 फरवरी 2022 को जागीर टेटिया बम्बर और यज्ञशाला ठारा,टेटिया बम्बर में हेल्थ कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसी तरह हवेली खड़गपुर में एक बार फिर से 15 जनवरी और 12 फरवरी और जमालपुर में 27 दिसम्बर, 20 जनवरी, 24 जनवरी और 25 जनवरी को हेल्थ कैम्प आयोजित किया जाएगा। इन सभी कैम्प के मॉनिटरिंग मैंबर डिस्ट्रिक्ट टीबी/एचआईवी कॉर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार, टीबी के डीपीसी सुमित सागर, परामर्शी आदित्य राज और एलटी प्रियांशु राज होंगे।

शनिवार को मुंगेर गंगा पुल पर घूमने के दौरान लाल दरवाजा बांध के पास गिरकर युवक हुए घायल घायल युवक की पहचान रंजित मल्लिक पिता अशोक मलिक के रूप में हुई है परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया इलाज कर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को भागलपुर रेफर कर दिए

शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3825 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

शनिवार को किला परिसर क्षेत्र मुंगेर में ट्रक एवं मोटरसाइकिल का आमने सामने टक्कर हो गया जिस में मोटरसाइकिल सवार दल हटा निवासी महेंद्र पंडित के पुत्र निरंजन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया

सीनियर खो-खो बिहार टीम के चयन ट्रायल में भाग लेंगे मुंगेर के छह खिलाड़ी रवाना हुए जबलपुर मध्य प्रदेश में 26 से 30 दिसंबर 2021 को आयोजित 54 वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता -2021-22 के लिए बिहार राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो टीम का चयन प्रतियोगिता का आयोजन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले नालंदा जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में नालंदा में 19 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी । ये जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह ने दी ।_ _उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए बिहार स्टेट सीनियर पुरुष एवं महिला टीम के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर से तीन पुरुष एवं तीन महिला सहित कुल छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है । इन खिलाड़ियों का चयन मुंगेर जिला खो-खो संघ एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 4 दिसंबर 2021को इंडोर स्टेडियम मुंगेर में आयोजित सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है । चयनित खिलाड़ियों में महिला वर्ग में हेमजापुर के रजनीकांत बबलू की पुत्री रिया रैना , पुरानीगंज के शिव कुमार शर्मा की पुत्री समीक्षा शर्मा , नवटोलिया जमालपुर रोड मुंगेर के रंजीत कुमार की पुत्री भाव्या श्री एवं पुरुष वर्ग में दशरथपुर इतवा के राजदेव प्रसाद के पुत्र आयुष कुमार , मोहनपुर हवेली खड़गपुर निवासी धनेशर रजक के पुत्र उत्तम कुमार रजक , ब्रह्मस्थान बरियारपुर निवासी संजीत शाह के पुत्र वकील कुमार शामिल हैं।_ _ये खिलाड़ी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 18 दिसंबर 2021 को जमालपुर जक्शंन से शाम में दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना हुई । खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर मुंगेर जिला खो-खो संघ के प्रेसिडेंट सह खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू , सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह , कोषाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के विश्वजीत कुमार , कंचन कुमारी ने शुभकामनाएं दी।_

*संजय केशरी बने दफादार-चौकीदार पंचायत के मुंगेर प्रमंडलीय अध्यक्ष* मुंगेर पोलो मैदान में आयोजित बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से एनसीपी नेता संजय केशरी को मुंगेर प्रमंडल का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता मुंगेर जिलाध्यक्ष रावण पासवान ने किया तथा मुख्य अतिथि राज्य उपाध्यक्ष रामविलास पासवान थे। बैठक में 21 एवं 22 दिसंबर को गर्दनीबाग पटना में आयोजित दो दिवसीय धरना को सफल बनाने पर व्यापक चर्चा के साथ-साथ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आधार पर चयनित आश्रितों को नियुक्ति पत्र निर्गत कराने, 31 वर्ष बीत जाने के बाद भी एम. एसीपी तथा एसीपी का लाभ नहीं मिल पाने और पंचायत चुनाव में 1250/- चुनाव भत्ता भुगतान के आदेश का लाभ दिलाने को लेकर विमर्श किया गया तथा इससे संबंधित ज्ञापन मुंगेर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में नवनिर्वाचित प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि शराबबंदी में चौकीदारों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है जिसके कारण शराब माफियाओं और थानों के बीच में चौकीदार पिसे जा रहे हैं। मुख्य अतिथि राज्य उपाध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि दफादार-चौकीदार की सेवा के इकतीस वर्षों के बाद भी एमएसीपी तथा एसीपी का लाभ नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर अशोक कुमार, मो० इंसान, देवचन्दर पासवान, राजकुमार पासवान,भंगी पासवान, योगेन्द्र पासवान, सुजीत कुमार, बालो पासवान, प्रयाग पासवान, राहुल कुमार, संजय पासवान, एवं धर्मनाथ पासवान आदि अनेकों चौकीदार उपस्थित थे।

शनिवार को यूको आरसीटी मुंगेर में 10 दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण समाप्त हो गया प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागी को यूको आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया और यह बताया गया कि अब आप लोग बकरी पालन करने हेतु पूर्णता प्रशिक्षित हो चुके हैं बकरी पालन करने के लिए अगर आपको रिऋ की आवश्यकता हो तो स्थानीय बैंक से संपर्क कर रिऋ लेकर बकरी पालन कर सकते हैं

कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज़ लेने वाले प्रखण्डस्तर के लाभार्थियों के नाम घोषित - कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चुने गए विजेता लाभार्थी - सिविल सर्जन, डीपीएम और डीआईओ ने की दूसरे सप्ताह के विजेता लाभार्थी की घोषणा मुंगेर, 17 दिसंबर। सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक, डीपीएम नसीम रजि और डीआईओ डॉ. राजेश कुमार रौशन ने संयुक्त रूप से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से दूसरे सप्ताह 4 से 10 दिसम्बर के बीच कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज़ लेने वाले भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की। ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से बरियारपुर प्रखण्ड को छोड़कर शेष सभी प्रखंड़ों से बम्पर प्राइज के लिए एक- एक भाग्यशाली लाभार्थी के नामों की घोषणा की गई। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कारों के लिए धरहरा प्रखण्ड से सात लाभार्थी और शेष सभी प्रखंड़ों से 10-10 भाग्यशाली लाभार्थियों के नामों की घोषणा की गई है। मालूम हो कि कोरोना टीकाकरण के द्वितीय खुराक के आच्छादन स्तर में वृद्वि लाने के उद्देश्य से ड्यू डेट के सात दिनों के अंदर द्वितीय खुराक लेने और उनके टीकाकरण कि स्थिति की नियत अवधि के अंदर अपडेट करने के बाद कोविन पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चुने गए लाभार्थी को केयर इंडिया के सहयोग से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि 4 से 10 दिसम्बर के बीच कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज़ लेने वाले कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चुने गए भाग्यशाली विजेताओं में बरियारपुर प्रखण्ड को छोड़कर जिला के सभी प्रखण्डों से बम्पर पुरस्कार के लिए एक- एक लाभार्थी और सांत्वना पुरस्कार के लिए 10 -10 भाग्यशाली विजेता लाभार्थी का चयन किया गया है। सिर्फ धरहरा प्रखण्ड में सांत्वना पुरस्कार के लिए सात भाग्यशाली विजेता लाभार्थी का चयन किया गया है। इन सभी लोगों को आगामी एक से दो दिनों के अंदर प्रखण्ड स्तर पर स्थानीय मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बम्पर पुरस्कार के लिए असरगंज प्रखण्ड से अब्दस सलाम रहमान, धरहरा प्रखण्ड से सूमा देवी, तारापुर प्रखण्ड से सोनी देवी, टेटिया बम्बर प्रखण्ड से रतनी देवी, संग्रामपुर गोल्डन कुमार, जमालपुर प्रखण्ड से पूनम देवी, मुंगेर सदर प्रखंड से लूसी कुमारी और हवेली खड़गपुर प्रखण्ड से अंजनी देवी विजेता घोषित किए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि मुंगेर के सभी प्रखंड़ों से बम्पर प्राइज के लिए चुने गए एक भाग्यशाली विजेता को 3000 रुपये तक मूल्य का मिक्सर ग्राइंडर, गैस स्टोव, वाटर फ़िल्टर, ब्लैंकेट और इंडक्शन स्टोव में से कोई एक पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे । वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रत्येक प्रखण्ड से चुने गए 10 भाग्यशाली विजेता लाभार्थी को 1000 रुपये मूल्य तक के इन्सुलेटेड वाटर बोतल, कैसरोल सेट, रिचार्जएबल लालटेन और लंच बॉक्स में से कोई एक पुरस्कार स्वरूप दिए मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 27 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रत्येक सप्ताह प्रखण्ड स्तर पर दिए जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर 3 भाग्यशाली विजेता लाभार्थी को ग्रैंड पुरस्कारों के लिए चुना जाएगा जिन्हें पुरस्कार स्वरूप 32 इंच का एलईडी टीवी सहित डबल डोर का रेफ्रिजरेटर सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।

कला संस्कृति एवं युवा विभाग से प्राप्त निदेश के अनुसार जिला स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा। युवा महोत्सव में कई विधाओं में प्रतिभागी जिनकी उम्र 15 से 35 वर्ष के बीच भाग ले सकते है। गायन, वादन, नृत्य, नाटक आदि विधाओं में एकल एवं समूह के रूप में भाग ले सकते है। समूह गायन एवं लोकगीत में गायकों की अधिकतम संख्या 10 हो सकती है। लोकगीत किसी भी क्षेत्रीय भाषा में हो सकता है। पर प्रस्तुति के लिए फिल्मी गीत के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। लोकगीत के लिए अधिक अवधि 7 मिनट जबकि नाटक की समय अवधि 45 मिनट की अवधि से अधिक नहीं होनी चाहिए। नाट्य प्रस्तुति में कलाकारों की अधिकतम संख्या 12 होनी चाहिए। वादन में प्रतिभागी अपना वाद्य यंत्र साथ लायेगे। शास्त्रीय नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प, छायाचित्र एक्सटेम्पोर आदि प्रतियोगिता का अध्ययन किया जायेगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में अलग अलग चयनित प्रथम स्थान प्राप्त कलाकारों को राज्यस्तरीय युवा उत्सव सहरसा में भाग लेने का मौका मिलेगा। उसके बाद राष्ट्रीय उत्सव जो 12 से 16 जनवरी 2022 में प्रस्तावित है।