*संजय केशरी बने दफादार-चौकीदार पंचायत के मुंगेर प्रमंडलीय अध्यक्ष* मुंगेर पोलो मैदान में आयोजित बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से एनसीपी नेता संजय केशरी को मुंगेर प्रमंडल का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता मुंगेर जिलाध्यक्ष रावण पासवान ने किया तथा मुख्य अतिथि राज्य उपाध्यक्ष रामविलास पासवान थे। बैठक में 21 एवं 22 दिसंबर को गर्दनीबाग पटना में आयोजित दो दिवसीय धरना को सफल बनाने पर व्यापक चर्चा के साथ-साथ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आधार पर चयनित आश्रितों को नियुक्ति पत्र निर्गत कराने, 31 वर्ष बीत जाने के बाद भी एम. एसीपी तथा एसीपी का लाभ नहीं मिल पाने और पंचायत चुनाव में 1250/- चुनाव भत्ता भुगतान के आदेश का लाभ दिलाने को लेकर विमर्श किया गया तथा इससे संबंधित ज्ञापन मुंगेर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में नवनिर्वाचित प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि शराबबंदी में चौकीदारों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है जिसके कारण शराब माफियाओं और थानों के बीच में चौकीदार पिसे जा रहे हैं। मुख्य अतिथि राज्य उपाध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि दफादार-चौकीदार की सेवा के इकतीस वर्षों के बाद भी एमएसीपी तथा एसीपी का लाभ नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर अशोक कुमार, मो० इंसान, देवचन्दर पासवान, राजकुमार पासवान,भंगी पासवान, योगेन्द्र पासवान, सुजीत कुमार, बालो पासवान, प्रयाग पासवान, राहुल कुमार, संजय पासवान, एवं धर्मनाथ पासवान आदि अनेकों चौकीदार उपस्थित थे।
