सीनियर खो-खो बिहार टीम के चयन ट्रायल में भाग लेंगे मुंगेर के छह खिलाड़ी रवाना हुए जबलपुर मध्य प्रदेश में 26 से 30 दिसंबर 2021 को आयोजित 54 वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता -2021-22 के लिए बिहार राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो टीम का चयन प्रतियोगिता का आयोजन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले नालंदा जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में नालंदा में 19 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी । ये जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह ने दी ।_ _उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए बिहार स्टेट सीनियर पुरुष एवं महिला टीम के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर से तीन पुरुष एवं तीन महिला सहित कुल छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है । इन खिलाड़ियों का चयन मुंगेर जिला खो-खो संघ एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 4 दिसंबर 2021को इंडोर स्टेडियम मुंगेर में आयोजित सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है । चयनित खिलाड़ियों में महिला वर्ग में हेमजापुर के रजनीकांत बबलू की पुत्री रिया रैना , पुरानीगंज के शिव कुमार शर्मा की पुत्री समीक्षा शर्मा , नवटोलिया जमालपुर रोड मुंगेर के रंजीत कुमार की पुत्री भाव्या श्री एवं पुरुष वर्ग में दशरथपुर इतवा के राजदेव प्रसाद के पुत्र आयुष कुमार , मोहनपुर हवेली खड़गपुर निवासी धनेशर रजक के पुत्र उत्तम कुमार रजक , ब्रह्मस्थान बरियारपुर निवासी संजीत शाह के पुत्र वकील कुमार शामिल हैं।_ _ये खिलाड़ी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 18 दिसंबर 2021 को जमालपुर जक्शंन से शाम में दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना हुई । खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर मुंगेर जिला खो-खो संघ के प्रेसिडेंट सह खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू , सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह , कोषाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के विश्वजीत कुमार , कंचन कुमारी ने शुभकामनाएं दी।_
