राष्ट्रीय मातृत्व दिवस: सुरक्षित मातृत्व को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक - हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इटहरी पर सीएचओ के नेतृत्व में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम - 13 मार्च से 21 जून तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सम्पूर्ण स्वास्थ्य और योग पर आयोजित किए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम - इसको ले राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी किए हैं दिशा- निर्देश - 14 अप्रैल को मनाया जाता है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का स्थापना दिवस मुंगेर, 11 अप्रैल प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है राष्ट्रीय मातृत्व दिवस : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इटहरी मुंगेर की सीएचओ अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को राष्ट्रीय मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसको लेकर सोमवार को यहां भी राष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर सुरक्षित मातृत्व के लिए महिलाओं को जागरूक करने के के उद्देश्य से पोस्टर बैनर तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।
*चैत्र नवरात्र में भी चण्डिका स्थान का द्वार बंद रहने से भक्तजनों में आक्रोश - केशरी* चैत्र नवरात्र में आदिशक्तिपीठ चण्डिका स्थान का द्वार बंद रखने से भक्तजनों में तीव्र आक्रोश है जिसे अविलंब खोलते हुए भक्तजनों को पूर्व की भांति गर्भगृह में पूजा-अर्चना करने दिया जाना चाहिए। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने बयान जारी करते हुए कहा। श्री केशरी ने जिला पदाधिकारी सह धार्मिक न्यास बोर्ड के जिला अध्यक्ष से तत्काल अर्घा व्यवस्था को समाप्त कर श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह खोलने की मांग करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के बहाने लागू किये गये अर्घा व्यवस्था सिर्फ अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले समय में या आपदा काल में ही लागू होना चाहिए। एनसीपी नेता संजय केशरी ने जिला प्रशासन को आगाह किया कि अर्घा व्यवस्था को समाप्त करते हुए अविलंब गर्भगृह को भक्तजनों के लिए नहीं खोला गया तो एनसीपी कार्यकर्ताओं को बाध्य होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
- ये है चमकी बुखार के प्रारंभिक लक्षण : - लगातार तेज बुखार रहना। - बदन में लगातार ऐंठन होना। - दांत पर दांत दबाए रहना। - सुस्ती चढ़ना। - कमजोरी की वजह से बेहोशी आना। - चिउटी काटने पर भी शरीर में कोई गतिविधि या हरकत न होना आदि। - चमकी बुखार से बचाव के लिए ये सावधानियाँ हैं जरूरी : - बच्चे को बेवजह धूप में घर से न निकलने दें। - गन्दगी से बचें , कच्चे आम, लीची व कीटनाशकों से युक्त फलों का सेवन न करें। - ओआरएस का घोल, नीम्बू पानी, चीनी लगातार पिलायें। - रात में भरपेट खाना जरूर खिलाएं। - बुखार होने पर शरीर को पानी से पोछें। - पारासिटामोल की गोली या सिरप दें।
12 वर्षों तक राज करने वाले संजय प्रसाद को अजय जी ने मुंगेर जिला के एमएलसी पद पर साबित कर लिया है राजद कार्यकर्ताओं में उमंग का दौर जारी है
धरहरा प्रखंड के इटवा पंचायत सरपंच ने जान मारने की धमकी मिली थी ,राकेश कुमार एटबा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीधी बात चित
धरहरा बाजार में 13 लाख चोरी हुई थी चोरी हुई सामान की बरामद अभी तक नहीं हुई है पुलिस प्रशासन 2 दिन 2 दिन कर रही है जिस दुकानदार दिलीप बर्मा बहुत परेशान है 36 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं जुटा पाया पुलिस
राजद नेता हिमांशु कुमार निराला राजेश कुमार सिंह मनोज पासवान पूर्व जिला परिषद सदस्य ने अपनी बातों को रखा अपने अपने बातों में उन्होंने कहा कि राजद की जीत सुनिश्चित है
शनिवार को सुबह बेलन बाजार धोबी टोला के समीप मो शकील अहमद के स्टोर रूम में अचानक से आग लग गई लोगों ने धुआ देखकर इसकी जानकारी उन्हें दिया वह घूमने गए थे जब तक की दमकल विभाग को जानकारी दी गई तब तक में स्टोर रूम में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आकर आग पर इसी तरह से काबू पाए।
शनिवार को प्रभारी अंचलाधिकारी सदर मुंगेर पूजा कुमारी की अगुवाई में सदर अंचल के तहत चार थाने में जनता दरबार लगाया गया जिसमें पूर्व से लंबित 15 मामले थे तो 4 नए मामले आए 7 मामले का निष्पादन किया गया 12 मामले अभी लंबित है। वही जानकारी देते हुए सीओ सदर ने बताई की हर शनिवार की भांति इसशनिवार भी जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें लोग अपने जमीन संबंधी अन्य मामले को लेकर थाने में उपस्थित हुए उनकी फरियाद सुनी गई और मामले का निष्पादन भी किया गया मौके पर उपस्थित राजस्व पदाधिकारी रजत प्रकाश मुफस्सिल थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा, नया रामनगर थाना प्रभारी कौशल कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी नीरज कुमार एवं कासिम बाजार थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
स्कूल स्तर पर 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन के लिए जारी किए गए नए दिशा -निर्देश - राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने सभी जिलों के सिविल सर्जन, डीआईओ और जिला शिक्षा पदाधिकारी को जारी किए निर्देश - देश के कई राज्यों में टीकाकरण के बाद इस आयु वर्ग के बच्चों के हॉस्पिटलाइजेशन की सूचना मिलने के बाद जारी किया गया दिशा- निर्देश मुंगेर, 2 अप्रैल। स्कूल के स्तर पर 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने नए दिशा -निर्देश जारी किए हैं। इसको ले राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने डॉ. नरेंद्र कुमार सिन्हा ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, डीआईओ और जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्कूल स्तर पर ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त सूचना के अनुसार देश के कई राज्यों में उक्त आयु वर्ग के कई बच्चों के कोरोना टीकाकरण के बाद उनके हॉस्पिटलाइजेशन की सूचना प्राप्त हुई है। इसके प्रारंभिक कारणों में बच्चों में एंग्जायटी पायी गयी है जिसमें बच्चे डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसको देखते हुए उक्त आयु वर्ग के बच्चों के लिए विद्यालय स्तर पर लगाए जा रहे सत्र स्थलों पर निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं - - टीकाकरण कक्ष में एक समय में केवल एक ही बच्चा का प्रवेश कराया जाय। - प्रतीक्षा, टीकाकरण एवं 30 मिनट के अवलोकन के लिए अलग-अलग कमरे का प्रबंध किया जाय। - टीकाकरण की प्रतीक्षा करने वाले बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करायी जाय तथा वहां लंबी लाइन नहीं लगाई जाय। - टीकाकरण के लिए बच्चों को खाली पेट नहीं रखा जाय। - टीकाकरण की प्रक्रिया से बच्चों का ध्यान नहीं हटाने के लिए अवलोकन कक्ष में खेल, मनोरंजन आदि का व्यवस्था की जाय। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण स्थानीय स्तर पर कार्यरत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कराए जाएंगे।
