राष्ट्रीय मातृत्व दिवस: सुरक्षित मातृत्व को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक - हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इटहरी पर सीएचओ के नेतृत्व में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम - 13 मार्च से 21 जून तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सम्पूर्ण स्वास्थ्य और योग पर आयोजित किए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम - इसको ले राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी किए हैं दिशा- निर्देश - 14 अप्रैल को मनाया जाता है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का स्थापना दिवस मुंगेर, 11 अप्रैल प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है राष्ट्रीय मातृत्व दिवस : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इटहरी मुंगेर की सीएचओ अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को राष्ट्रीय मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसको लेकर सोमवार को यहां भी राष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर सुरक्षित मातृत्व के लिए महिलाओं को जागरूक करने के के उद्देश्य से पोस्टर बैनर तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।