शनिवार को प्रभारी अंचलाधिकारी सदर मुंगेर पूजा कुमारी की अगुवाई में सदर अंचल के तहत चार थाने में जनता दरबार लगाया गया जिसमें पूर्व से लंबित 15 मामले थे तो 4 नए मामले आए 7 मामले का निष्पादन किया गया 12 मामले अभी लंबित है। वही जानकारी देते हुए सीओ सदर ने बताई की हर शनिवार की भांति इसशनिवार भी जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें लोग अपने जमीन संबंधी अन्य मामले को लेकर थाने में उपस्थित हुए उनकी फरियाद सुनी गई और मामले का निष्पादन भी किया गया मौके पर उपस्थित राजस्व पदाधिकारी रजत प्रकाश मुफस्सिल थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा, नया रामनगर थाना प्रभारी कौशल कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी नीरज कुमार एवं कासिम बाजार थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
