*राजनीतिक संक्रमण के दौर में एनसीपी ही सशक्त विकल्प - केशरी* (एनसीपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक) एनसीपी का सदस्यता अभियान पूरे बिहार में जोर-शोर से चल रहा है जिसमें मुंगेर में सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाया गया है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने आवास पर आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सदस्यता अभियान प्रभारी मो० शकील तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव इन्द्र देव दास उपस्थित थे। श्री केशरी ने कहा कि एनसीपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने स्थापना के एक सौ दिनों के अंदर ही राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा प्राप्त कर लिया था। सदस्यता अभियान प्रभारी मो० शकील ने कहा कि भारतीय राजनीति के वर्तमान चाणक्य शरद पवार ऐसे जननेता हैं जिनकी राजनीति का लोहा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी भी मानते हैं। प्रदेश महासचिव इन्द्र देव दास ने कहा कि बिहार में राजनीतिक संक्रमण का दौर चल रहा है जिसके कारण लोग बड़ी उम्मीद भरी नजरों से एनसीपी की ओर देख रहे हैं। इस अवसर पर शरद पवार विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीत सिंह, छात्र नेता प्रीतम सोमवंशी, अजय प्रसाद सिंह, चन्दन गुप्ता, रामबिनय कुमार, आजाद शर्मा, बबलु गुप्ता एवं केशव केशरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिला से उसके बच्चे में भी एचआईवी का खतरा - सावधानी से हो सकती है बच्चे की सुरक्षा संभव मुंगेर, एचआईवी एड्स एक लाइलाज बीमारी है ,जिसमें सावधानी बरतने के बाद ही खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। यदि सावधानी नहीं बरतते हुए समय से इलाज शुरू नही कराते हैं तो एचआईवी पॉजिटिव ब्यक्ति की मौत भी हो सकती है। हालांकि एड्स से लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार के साथ- साथ राज्य सरकार द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी संस्थाओं के अलावा कई निजी संस्थान के द्वारा भी एड्स से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चला कर लोगों को एड्स के कारण, लक्षण तथा बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। एड्स संक्रमितों में पुरुषों के साथ- साथ महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम है। इसका मुख्य वजह यह माना जाता है कि सेक्स के लिए महिलाएं कहीं बाहर नहीं जाती जबकि पुरुष अपनी पत्नी या पार्टनर के अलावा बाहर में भी एक से अधिक महिलाओं के बीच यौन संबंध बना लेते हैं। ऐसे में यदि महिला एचआईवी पॉजिटिव हुई तो पुरुष भी एचआईवी संक्रमित हो जाता और जब वह पुरुष अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाते हैं तब उनकी पत्नी भी संक्रमित हो जाती हैं। एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चे को भी खतरा : जिला एचआईवी/टीबी समन्वयक शलेन्दु कुमार ने बताया कि यदि कोई गर्भवती महिला एचआईवी संक्रमित है तो इससे उसके बच्चे को भी एचआईवी पॉजिटिव होने का खतरा ज्यादा बन जाता है। उन्होंने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिला के गर्भस्थ बच्चे के भी एचआईवी पॉजिटिव होने का खतरा ज्यादा होता है। पहले इसकी संभावना 90 प्रतिशत से अधिक थी। हालांकि अभी भी यह संभावना 70 से 80 प्रतिशत है। क्योंकि गर्भस्थ बच्चा अपने पोषण के लिए मां पर ही निर्भर होता है। ऐसे में उसके संक्रमित होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही मां का दूध भी संक्रमण का कारण बन सकता है। यदि थोड़ी सावधानी बरती जाए तो गर्भस्थ बच्चे को एचआईवी पॉजिटिव होने से काफी हद तक बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले इसकी संभावना कहीं ज्यादा थी लेकिन अब कुछ दवाओं की वजह से इस बीमारी को बच्चे में फैलने से रोकने में काफी हद तक सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद बच्चे को नेफ्रासिन नामक सिरप लगातार 3 महीने तक दिया जाता है क्योंकि प्रसव के बाद नवजात अपनी मां का दूध पीते हैं ऐसे में बच्चे एचआईवी संक्रमित ना हो जाए इसके लिए यह दवा दी जाती है। इस दवा से काफी हद तक बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि 1 साल की उम्र तक 3 से 4 बार उक्त बच्चे का एचआईवी जांच की जाती है। यदि 1 साल के बाद बच्चे में एचआईवी के लक्षण नहीं मिले तो उक्त बच्चे में अब एचआईवी पॉजिटिव होने का खतरा नहीं होता है। एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिलाएं बरते ये सावधानी : उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक पौष्टिक आहार लेना चाहिए। क्योंकि उन्हीं से ही उनके गर्भ में पल रहे बच्चों को पोषक तत्व मिलता है। बच्चे को जितना पोषक तत्व मिलेगा बच्चा उतना ही स्वस्थ रहेगा।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना: पात्र परिवारों को प्रति वर्ष मिलती है 5 लाख रु. तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा - योजना का लाभ लेने में समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए कॉल कर सकते हैं टॉल फ्री नंबर 104 या राष्ट्रीय कॉल सेंटर 14555 पर - www.cgrms.pmjay.gov.in पर लॉगिन कर भी दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत या सुझाव मुंगेर, 19 अप्रैल। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। इसके लिए वसुधा केंद्र, यूटीआई आईटीसीएल सेंटर सहित अन्य स्थानों पर निःशुल्क आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाया जाता है। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभार्थी के पास राशन कार्ड, प्रधानमंत्री जी का हितग्राही परिवार के नाम जारी किया गया पत्र एवम आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र का होना आवश्यक है। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने सहित अन्य आवश्यक जानकारी के लिए लाभार्थी को नजदीकी अस्पताल के आरोग्य मित्र वेबसाइट या टॉल फ्री नंबर पर सम्पर्क करना चाहिए। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना मुंगेर की डीपीसी ज्योति कुमारी ने बताया कि इस योजना के तहत आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की मदद से पात्र लाभार्थी परिवार प्रति वर्ष देशभर के सरकारी अस्पताल और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 5 रुपये तक का निःशुल्क उपचार का लाभ उठा सकता है। इस योजना के तहत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 15 दिन के बाद तक का चेकअप और दवाइयां भी शामिल हैं। इसमें पूर्व से मौजूद बीमारी पहले दिन से ही शामिल है। इसके अलावा इलाज से संबंधित सभी सेवाएं जैसे जांच, दवाइयां, परामर्श, बेड का चार्ज, भोजन, ओटी, आईसीयू, इम्प्लांट सहित अन्य कई सुविधाएं निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि इस योजना का स्लोगन है " आयुष्मान पीएमजेएवाई की शक्ति, बीमारी और इलाज के खर्च से मुक्ति " । इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने में समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए सभी लोग टॉल फ्री नंबर 104 या राष्ट्रीय कॉल सेंटर 14555 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा www.cgrms.pmjay.gov.in पर लॉगिन कर भी लोग अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते हैं ।

धरहरा प्रखंड के लड़ेयाटार थाना क्षेत्र के महगामा गोविंदपूर निवासी राहुल कुमार पासवान पिता सुरेंद्र पासवान का पुत्र फर्जी दरोगा को गोविंद धरहरा से दबोच लिया ।मिशनरी मे चोकी दार के पद पर काम करते थे सुरेंद्र पासवान

धरहरा (संवाददाता ):- यूं तो सांड हर गांव में देखने को मिलते हैं किंतु धरहरा का यह सांड सबसे अलग है क्योंकि यह सांड आए दिन बाजार में दहशत फैलाएं रखता है सांड के भय से दुकानदार सहित राहगीर काफी परेशान और दहशत में रहते हैं सांड कभी धरहरा रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्री को मारने दौड़ता है तो कभी सब्जी खरीद रहे राहगीर को, कभी-कभी वह सब्जी का ठेला अपने सींग से मारकर गिरा देता है तो कभी दुकान में घुसकर उत्पात मचाता है। सांड अगर बाजार में खड़ा हो जा जाता है तो लोग अपना रास्ता बदल देते हैं और गाड़ियों का लम्बी कतार बाजार में लग जाता है।सोमवार को धरहरा बाजार के एक दुकान में सांड ने घुसकर काफी तबाही मचाई। लोग बताते हैं कि प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोग भी सांड के भय से काफी परेशान रहते है

Transcript Unavailable.

आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चौथे स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ - पहले दिन जिला के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों को उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन टेलीमेडिसीन सेवा - मरीजों को वीडियो कॉल के जरिये चिकित्सकीय परामर्श के साथ उपलब्ध कराई गई डिजिटल प्रीस्क्रिप्शन मुंगेर, 16 अप्रैल। आज़ादी के अमृत महोत्सव और आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। पहले दिन जिलाभर के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाले मरीजों को ई.संजीवनी टेलीमेडिसीन सेवा प्रदान की गई। वीडियो कॉल के द्वारा परामर्श के साथ डिजिटल प्रीस्क्रिप्शन भी उपलब्ध करायी गयी। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) विकास कुमार ने बताया कि ई.संजीवनी टेलीमेडिसीन सर्विस के तहत पीएचसी- एचडब्ल्यूसी स्तर पर हब जहां चिकित्सक मौजूद रहते और हेल्थ सब सेंटर (एचएससी) पर स्पोक्स बनाया गया , जहां सीएचओ ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिये मरीजों का चिकित्सकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराती हैं। इसके साथ ही यहां ऑनलाइन डॉक्टर का डिजिटल प्रीस्क्रिप्शन भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जमालपुर पीएचसी क्षेत्र अंतर्गत परहम और इटहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ई.संजीवनी टेलीमेडिसीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अगले दिन रविवार को मुंगेर के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर योगाभ्यास एवं वेलनेस सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम के अगले चरण में 18 से 22 अप्रैल के बीच किसी दिन प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अनिवार्य रूप से मरीजों की आंख जांच के लिए नेत्र रोग विशषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को जिला के तारापुर प्रखण्ड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। जहां नेत्र रोग की जांच के लिए मनोज कुमार मौजूद रहेंगे। इसके अगले दिन 19 अप्रैल को धरहरा और हवेली खड़गपुर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। जहां नेत्र रोग की जांच के लिए धरहरा में मुकेश कुमार और हवेली खड़गपुर में मनोज कुमार मौजूद रहेंगे। इसी तरह 20 अप्रैल को जिला के संग्रामपुर और असरगंज प्रखण्ड में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा जहां मरीजों के नेत्र रोग की जांच के लिए संग्रामपुर में मुकेश कुमार और असरगंज में मनोज कुमार मौजूद रहेंगे। इसके अगले दिन 21 अप्रैल को जिला के सदर प्रखंड और टेटिया बम्बर में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा जहां मरीजों के नेत्र जांच के लिए सदर प्रखंड में मुकेश कुमार और टेटिया बम्बर में मनोज कुमार मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 22 अप्रैल को जिला के बरियारपुर और जमालपुर प्रखण्ड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा, जहां मरीजों की आंख जांच के लिए बरियारपुर में मुकेश कुमार और जमालपुर में मनोज कुमार रहेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मेला में मरीजों की सुगर, बीपी, डायबिटीज सहित कई बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में आने वाले सभी आमजनों का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) प्लेटफार्म के माध्यम से हेल्थ आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) बनाया जाएगा ।

चार्ली चैपलिन आज भी राजन के रूप में ज़िंदा हैं बफ्टा के कलाकारों ने मनाई हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन की जयंती चार्ली चैपलिन के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर फिल्म अभिनेता हीरो राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन के चिर परिचित अंदाज़ में जयपुर कन्वेंशन सेंटर में चार्ली का लाइव शो पेश कर लोगों को ख़ूब हँसाया दुनिया भर में लोग हीरो राजन कुमार के चार्ली चैपलिन द्वितीय के शो के कायल है इतना ही नहीं शनिवार को शादीपुर स्थित राजवीर हाउस में विश्व प्रसिद्ध हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन की 133 वी जयंती उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाई गई इस अवसर पर जहां चार्ली बने एंजल में सबको केक खिलाया । उसके साथ शिक्षिका पल्लवी कुमारी भी जयंती विशेष विशेष पर नृत्य करके चार्ली चैपलिन को याद को ताजा कर दिया । समारोह की शुरुआत मे चार्ली चैपलिन का रेखाचित्र जिसे छात्रा प्रियंका कुमारी ने बनाया है के आगे सभी उपस्थित कलाकार एवं अभिभावकों ने चार्ली चैपलिन के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किया । फिर चार्ली बनी बालिका एंजेल ने सभी को केक काट कर खिलाया और उसे भी अन्य लोगों ने रसपूर्ण वातावरण में केक खिलाया । साथ ही एक दूसरे के गालो पर केक लगाकर एक नया दृश्य प्रस्तुत की । इससे हास्य की नई स्थिति उपजी। तत्पश्चात छात्रा शशि प्रभा कुमारी अनुप्रिया मीनाक्षी तूतुराज प्रियंका आदि कुंवारी पल्लवी के सानिध्य में हास्य नृत्य प्रस्तुत की। जिसका शीर्षक था जोड़ी हमारी जमेगा कैसे जानी.... । इसमें बफ्टा के कोषाध्यक्ष मधुसूदन आत्मीय ने बच्चियों को एक्सप्रेशन बताते हुए नृत्य की मुद्रा बतायी । इससे अभिभावकों का भरपूर मनोरंजन हुआ ।इस अवसर पर उपरोक्त कलाकारों के अलावा अभिभावक कौशल कुमार मिश्रा इकबाल अहमद विनोद कुमार बेबी देवी तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कलाकार प्रियांशु शुभम श्रीकांत पासवान अंकिता शर्मा नंदनी कुमारी आदि ने इस गीत पर बच्चों के हास्य अभिनय का भरपूर आनंद उठाया । फिर सभी लोग मिलकर केक के साथ जलपान किया और चार्ली चैपलिन के विशेषता पर श्री आत्मीय ने प्रकाश डालते हुए कहा कहा कि बफटा के अध्यक्ष राजन कुमार चार्ली चैपलिन टू के नाम से पूरे देश और कई विदेशों में भी प्रसिद्ध है उनके चार्ली चैपलिन वाली वेशभूषा चार्ली चैपलिन की याद दिलाती है और मूक फिल्म के दौर में जिस तरह का कठिन अभिनय इशारों एवं भाव भंगिमा से चार्ली चैपलिन किया करते थे आज हीरो राजन कुमार उसी अंदाज में देश-विदेश में स्टेज शो प्रस्तुत करते हैं आज ही उन्होंने जयपुर राजस्थान में चार्ली चैपलिन के रूप में स्टेज शो प्रस्तुत किया जिसकी सूचना पाकर राजवीर हाउस के सभी कलाकार एवं अभिभावक बच्चे अति प्रसन्न हुए । हीरो राजन कुमार मुंगेर पुत्र हैं और इनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज़ है।

मुंगेर, 14 अप्रैल 22 को प्रदेश राजद के निर्देशानुसार भारत रत्न डाo बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का जयंती समारोह आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में मनाया गया। सर्वप्रथम राजद नेताओं ने संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी तैल चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई और बाबा साहेब अमर रहे का नारा लगाया, समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने बाबा साहेब को देश का महान सपूत बताते हुए कहा कि आज भारत का संविधान के कारण ही देश एवं सूत्र में बंधा और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत देश में एक तरह का कानून लागू हुआ। लेकिन जबसे देश में संघ का विस्तार हुआ और भाजपा की सरकार बनी है तब से देश में मनुवादी कानून लागू करने की साजिश रची जा रही है। जो देश के लिए गंभीर चुनौती है। लेकिन दिखावे के लिए बाबासहेब की जयंती समारोह भी मनाया जाता है, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने संघ और भाजपा के झांसे से बचने की आगाह किया है। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता मंटू शर्मा,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ बबिता भारती, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष जुनैद मख्मूर, युवा राजद महानगर उपाध्यक्ष प्रफुल्ल गुप्ता ,महानगर निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुमार सौरव जयसवाल ,राजद नेता मोo कौशल,जर्मनी यादव आदि मौजूद थे।

*दफादार-चौकीदार पंचायत ने मनाई बाबासाहेब की 131वीं जयंती* संविधानपुरुष बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय केशरी की अध्यक्षता में 2 नंबर गुमटी स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित चौकीदारों को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि संविधानपुरुष बाबासाहेब के द्वारा वंचितों-अकलियतों की संवैधानिक चौकीदारी का ही परिणाम है कि आज सत्ता में दबे-कुचलों की भी सुरक्षित हिस्सेदारी संभव हो सकी है। जिला अध्यक्ष चौकीदार रावण पासवान ने कहा कि हमलोग शिक्षित बनकर, संगठित होकर एवं संघर्ष करके ही बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कार्यक्रम में जिला सचिव चौकीदार मो० इंसान, चौकीदार प्रयाग पासवान, चौकीदार योगेन्द्र पासवान, चौकीदार राहुल मिश्रा, चौकीदार पप्पू पासवान, चौकीदार महरंगी पासवान, चौकीदार राजन कुमार के साथ अजय प्रसाद सिंह, जीतेन्द्र साह, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, केशव केशरी एवं बबलु गुप्ता सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।