*राजनीतिक संक्रमण के दौर में एनसीपी ही सशक्त विकल्प - केशरी* (एनसीपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक) एनसीपी का सदस्यता अभियान पूरे बिहार में जोर-शोर से चल रहा है जिसमें मुंगेर में सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाया गया है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने आवास पर आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सदस्यता अभियान प्रभारी मो० शकील तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव इन्द्र देव दास उपस्थित थे। श्री केशरी ने कहा कि एनसीपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने स्थापना के एक सौ दिनों के अंदर ही राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा प्राप्त कर लिया था। सदस्यता अभियान प्रभारी मो० शकील ने कहा कि भारतीय राजनीति के वर्तमान चाणक्य शरद पवार ऐसे जननेता हैं जिनकी राजनीति का लोहा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी भी मानते हैं। प्रदेश महासचिव इन्द्र देव दास ने कहा कि बिहार में राजनीतिक संक्रमण का दौर चल रहा है जिसके कारण लोग बड़ी उम्मीद भरी नजरों से एनसीपी की ओर देख रहे हैं। इस अवसर पर शरद पवार विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीत सिंह, छात्र नेता प्रीतम सोमवंशी, अजय प्रसाद सिंह, चन्दन गुप्ता, रामबिनय कुमार, आजाद शर्मा, बबलु गुप्ता एवं केशव केशरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।