*दफादार-चौकीदार पंचायत ने मनाई बाबासाहेब की 131वीं जयंती* संविधानपुरुष बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय केशरी की अध्यक्षता में 2 नंबर गुमटी स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित चौकीदारों को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि संविधानपुरुष बाबासाहेब के द्वारा वंचितों-अकलियतों की संवैधानिक चौकीदारी का ही परिणाम है कि आज सत्ता में दबे-कुचलों की भी सुरक्षित हिस्सेदारी संभव हो सकी है। जिला अध्यक्ष चौकीदार रावण पासवान ने कहा कि हमलोग शिक्षित बनकर, संगठित होकर एवं संघर्ष करके ही बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कार्यक्रम में जिला सचिव चौकीदार मो० इंसान, चौकीदार प्रयाग पासवान, चौकीदार योगेन्द्र पासवान, चौकीदार राहुल मिश्रा, चौकीदार पप्पू पासवान, चौकीदार महरंगी पासवान, चौकीदार राजन कुमार के साथ अजय प्रसाद सिंह, जीतेन्द्र साह, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, केशव केशरी एवं बबलु गुप्ता सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
