दिव्यांग एवं महिला खेल को बढ़ावा देने के लिए हरिमोहन सिंह को किया सम्मानित आज सेवा और समर्पण अभियान के तहत कैलाशपति मिश्रा सभागार पटना में दिव्यांग खेल व महिला खेल खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जयसवाल , प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ,पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ,राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मान के रूप में अंग वस्त्र , प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।

मंगलवार को मुंगेर जिले में 2855 लोगों की कोविड-19 की जांच कराई गई नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक ने दी उन्होंने बताया कि लोग टीका लेना ना भूले ताकि इस महामारी से बचे रहें

बिहार में एक सौ साठ अरब रुपए की लागत से दो करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के घरों में चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाने पर आमादा नीतीश कुमार के तानाशाही को लगाम लगाने तथा लोगों के गुस्से का एहसास कराने के लिए लिए तारापुर उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी को हराना बहुत जरूरी हो गया है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी लड्डू मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बेटी की शिक्षा बहुत जरुरी है इसी मे सबकी भलाई है। इस कार्यक्रम के तहत बताएं कि बेटी की शिक्षा इसलिए जरूरी है कि आज की समय में अगर बेटी पढ़ी-लिखी नहीं होगी तो शादी विवाह में काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है और वह अगर पढ़ी-लिखी नहीं होगी तो अपने बच्चे को सही शिक्षा भी नहीं दे पाएगी इसलिए बेटी को शिक्षित होना अनिवार्य है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से मोहली पंचायत से फुलेन महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वे अपने बच्चे का नामांकन कराना चाहते थे सरकारी माध्यमिक विद्यालय मोहली में इसके लिए उन्होंने शिक्षिका से बात भी कर ली थी पर जब उनके बच्चे स्कुल गए तो देखा की शिक्षक लोग आपसे में गप्पे लड़ा रहे है और बच्चों को नहीं पढ़ा रहे है।अभिभावक खुद से विद्यालय जब पहुँचे तब वह देखे कि पढाई नहीं हो रही है तब उन्होंने अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय से निकालकर किसी प्राइवेट विद्यालय में नाम लिखा दिया और अब वे निजी स्कुल में पढाई कर रहे है। बच्चों को स्कुल से निकालने का मुख्य कारण था की सरकारी स्कुल में पढाई नहीं होती है। इन्होने तो ऐसा किया पर कई ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों को सिर्फ सरकारी विद्यालय ही भेज सकते है पढ़ने के लिए इसलिए उनका भविष्य शिक्षकों के हाथ में है

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी नीलम कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बेटी की शिक्षा इसलिए जरूरी है ताकि वह अपना परिवार का विकास कर सकेगी। पढ़ी-लिखी रहेगी तभी तो अपने बच्चे को उचित शिक्षा देंगे बेटी घर में रहती है शिक्षित रहेगी तभी तो घर को संभालेगी अपने परिवार को उचित मार्गदर्शन करेगी

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लगातार बारिश से बरियारपुर सहित आसपास के इलाकों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।बुधवार की देर रात से प्रारंभ हुई बारिश गुरुवार को लगातार होती रही।लगातार हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।लगातार बारिश से कुछ लोगों को परेशानी भी हो रही है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल सा हो गया है। सुबह से शाम तक बरियारपुर सहित कई नजदीकी बाजार में लोगों का आवागमन कम दिखा। कई दुकानदारों ने कहा कि बारिश का असर बाजार पर भी पड़ा। गुरुवार को बारिश की वजह से बरियारपुर बाजार में खरीदारी करने वालों की संख्या कम देखी गई। हालांकि इस बारिश से फसल अच्छी होने की उम्मीद है।

*उपमुख्यमंत्री ने लातेहार नक्सली हमले में शहीद डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी* बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार की शहादत पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए गहरी शोक-संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि बिहार के लाल शहीद राजेश कुमार मुंगेर जिले के लाल दरवाजा के रहने वाले थे। 2018 से वे झारखंड जगुआर में कार्यरत थे। उन्होंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण पुलिस अभियानों का नेतृत्व किया। लातेहार नक्सली हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उग्रवादियों का यह कायराना हमला है। शहीद डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार उग्रवादियों से सख्ती से निपटेगी।

राजद नेता आदर्श राजा ने पूरब सराय स्थित मलिन बस्ती के बच्चों के संग अपने बेटे अयांश का जन्मदिन गुरुवार को मनाया।