शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा यह जानकारी दिया गया कि सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 53 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 51 एएनएम के साथ 4 स्वास्थ्य कर्मी एवं 55 फ्री फायर को इस कार्य में लगाया गया है वही इस शिविर को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य कर्मी के साथ आंगनवाड़ी सेविका ,सहायिका आशा, एवं जीविका दीदी को लोगों को प्रेरित करने हेतु टीकाकरण सेंटर तक पहुंचाने हेतु मुख्य रूप से सहयोग के लिए लगाया गया
बिहार राज्य से बिपिन कुमार मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सीता देवी का ये कहना है कि फाइलेरियामुक्त मुंगेर बनाने को साल में एक बार जरूर खाएं अल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली। क्योंकि सीता देवी पिछले 10 वर्षों से फाइलेरिया की रोगी रह चुकी है। डीएम ने सीता देवी को ही फाइलेरिया की दवा खिलाकर की थी अभियान की शुरुआत
बिजली कटौती एवं चाइनीज प्रीपेड मीटर के विरोध में एनसीपी ने बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव का फूंका पुतला
*बिजली कटौती एवं चाइनीज प्रीपेड मीटर के विरोध में एनसीपी ने बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव का फूंका पुतला* (बिजली माफिया बन चुके हैं बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव - केशरी) बिजली माफिया बन चुके बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव जानबूझकर दुर्गा पूजा में बिजली संकट पैदा कर रहे हैं और चाइनीज प्रीपेड मीटर के नाम पर अरबों रुपए का घोटाला कर रहे हैं लेकिन इस साज़िश को एनसीपी सफल नहीं होने देगी। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद अब्दुल हमीद चौक पर बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव का पुतला दहन करते हुए कहा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा "दुर्गा पूजा में बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं करेंगे", "बिजली माफिया बन चुके बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव को बर्खास्त करो", "बिजेंद्र यादव के सम्पत्तियों का सीबीआई जांच हो", "चाइनीज प्रीपेड मीटर हटाओ पुराना वाला काला मीटर लगाओ" आदि नारे लगाया जा रहा था। श्री केशरी ने कहा कि हिन्दुओं के महापर्व दुर्गा पूजा में जानबूझकर बिजली संकट पैदा किया जा रहा है ताकि लोग चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाने के लिए बाध्य हो जाये। श्री केशरी ने कहा कि चाइनीज प्रीपेड मीटर के नाम पर बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव अरबों रुपए का कमीशनखोरी करना चाहते हैं और चाइनीज कोरोना से त्रस्त बिजली उपभोक्ताओं के जेबों पर प्रतिमाह डकैती डालना चाहते हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एनसीपी नेता श्री केशरी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा चाइनीज प्रीपेड मीटर में निवेश किए जाने वाले एक सौ साठ अरब रुपए की राशि से बिहार में एक-एक अरब रुपए का एक सौ साठ कारखाना खोला जाना चाहिए ताकि बिहार में बेरोजगारी को समाप्त किया जा सके। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी ने कहा कि नवरात्र में एक मिनट के लिए भी बिजली नहीं कटनी चाहिए लेकिन घंटों तक बिजली काटकर महिलाओं के आक्रोश को बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा एवं शंकर यादव ने कहा कि सुशासन सरकार में बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव और बिजली विभाग पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है। पुतला दहन कार्यक्रम में सत्यनारायण साह, आजाद शर्मा, चन्दन गुप्ता, अजय सिन्हा, सुजीत कुमार, राजेश तांती, ललन बिंद, बबलु गुप्ता, सोनी सिन्हा एवं संजीव कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।
हीरो राजन कुमार हुए सम्मानित हीरो राजन कुमार के घर राजवीर हाउस पहुंचे मुंगेर के विधायक प्रणव यादव ने कहा अभिनेता राजन कुमार रियल लाइफ में अपने सामाजिक कार्य की वजह से लोगों में काफी लोकप्रिय हैं,इनकी हिंदी फिल्म नमस्ते बिहार ने बिहार को दुनियां के सामने लाकर रख दिया है। उन्होंने हीरो राजन कुमार को बुके देकर सम्मानित किया I हीरो राजन कुमार ने खुशी जाहीर करते हुए कहा विधायक जी ने सरप्राइज़ देकर हमारा हौसला बढ़ाया है। वहा उपस्थित हीरो राजन कुमार के दोस्त पवन कुमार डायरेक्टर ,सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल, अभय कुमार पाल ने राजन कुमार के स्ट्रगल के बारे में चर्चा किया जिसे जानकर विधायक जी खुश हुए।
मंगलवार को जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि कोरोना अभियान एक बार फिर से 8 अक्टूबर को चलाया जाएगा इस अभियान के तहत जिले में 500 से अधिक टीकाकरण सेंटर बनाए जाएंगे इसके साथ ही टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए आशा कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका जीविका दीदी घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी के वैसे बुजुर्ग जो चल फिर नहीं सकते बीमार व्यक्ति, दिव्यांग व्यक्ति को दूसरा डोज उनके घर पर लगाएंगे
मोहनी पंचायत के गर्भवती माता रानी देवी से विशेष बातचीत
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के वार्ड नंबर 5 शेरपुर बड़ी दुर्गा स्थान के सामने मसान घाट से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कुछ महिलाओ से साक्षात्कार लिए हैं। जिसमें महिलाओं का कहना है कि उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र से लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार के द्वारा हर चीज खुल गया है लेकिन अभी तक आंगनवाड़ी केंद्र नहीं खुला है। वह कहती है छोटे बच्चे का नाम लिखकर ले जाने के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिलता है।
सोमवार को मुंगेर जिले में 2855 लोगों का कोविड-19 कराया गया एक ही व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह सभी टीका का असर है बीमारी दूर भाग रहे इसलिए लोग टीका लेना नहीं भूले
मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग संघ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार एवं गांधी जी द्वारा सभी दिव्यांगों को जानकारी दिया गया कि आप लोग जिनका पूर्व में यूटीआई कार्ड नहीं बना है वैसे दिव्यांग अपने कागजात लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और कार्यपालक सहायक शिल्पा कुमारी से मिले अपना यूटीआई कार्ड बनवाएं यूटीआई कार्ड बनवाने हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र, स्वीकृति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं तीन फोटो लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अपना यू डी आई कार्ड बनवाएं
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग हर वर्ष नियमित अंतराल पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाता है। इसी क्रम में विगत 20 सितंबर से मुंगेर सहित राज्य के 22 जिलों में एम.डी.ए कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है । इसी दौरान 26 से 30 सितंबर तक पोलियो की दवा खिलाने का अभियान भी चलाया गया, जिसके कारण 24 सितंबर से 30 सितंबर तक एम.डी.ए कार्यक्रम को स्थगित रखा गया। सोमवार से दुबारा जिला के बरियारपुर , खड़गपुर, मुंगेर सदर सहित कई प्रखंड़ों में एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इसके तहत स्वास्थ्य विभाग सभी लक्षित लाभार्थियों को डीईसी और अल्बेंडाजोल दवा का सेवन करवाने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में घर में न मिल पाने वाले कामकाजी लोगों को दवा खिलाने के लिए मोबाइल टीम का गठन कर ऐसे लोगों को उनके कार्यस्थल पर ही दवा खिलाने का निर्णय लिया गया है ।
