कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाएं दुर्गापूजा : सिविल सर्जन त्यौहारों में छुटियाँ बीतने घर आये प्रवासियों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय और प्रखण्ड मुख्यालय में 9 टू 9 स्पेशल वैक्सीनेशन सेशन साइट लगाया गया है।

मुंगेर जिले के तारापुर 164 विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह की जीत सुनिश्चित करने को लेकर जिला राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में राजद कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिस में उपस्थित राजद नेताओं द्वारा तारापुर विधानसभा क्षेत्र को राजद की प्रतिष्ठा वाली सीट बताते हुए कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह के पक्ष में मुस्तैदी के साथ मतदाताओं के संपर्क में जुट चुके हैं चुनावी रणनीति के तहत मुंगेर जिले मुख्यालय से जिला कमेटी की गठन की जा रही है जो अपने निर्धारित क्षेत्र में केंद्र की सरकार मोदी और राज की सरकार नीतीश कुमार की विफलता और राजद सरकार की कार्यकाल में उपलब्धियों को बताते हुए चुनाव प्रचार करेंगे राजद नेताओं ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सामाजिक न्याय और संप्रदाय सद्भाव के तहत सभी जाति धर्म के लोगों को जोड़ने एवं उनके हक की लड़ाई अधिकार दिलाने के लिए दबे कुचले गरीब असहाय दलित अति पिछड़ा पिछड़ा को मान सम्मान सुरक्षा के साथ मुख्यधारा में जोड़ने के लिए मानसीक आजादी दिलाने जैसी काम कर रहे थे जिससे संपत्तियों और संप्रदाय को ताकतों को ना गवार लगा जिसे साजिश के तहत फसा कर दबे कुचले की आवाज दबाने की कुचक्रो रचना रही गई थी जिसके कारण नीतीश कुमार ने सांप्रदायिक शक्तियों से मिलकर राज कर रही है बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर शब्बीर हसन, संजय पासवान, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा महासचिव सब मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु एवं अन्य राजद नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे

मुंगेर जिला के तारापुर 164 विधानसभा उप चुनाव में राजद प्रत्याशी अरूण कुमार साह की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में राजद जिला कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहें मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी-बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

बुधवार को जिले में 2569 लोगों की कोविड-19 की जांच कराई गई पर एक ही व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं पर लोग टीका लेना ना भूले ताकि महामारी हमसे दूर रहे

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मय पंचायत के तौफिर गाँव से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी डॉ सागर से साक्षात्कार लिए है। जिसमे उन्होंने बेटी की शिक्षा सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत बताया की बेटी शिक्षित इसलिए होनी चाहिए क्योकि वह परिवार तथा समाज में इमेज बढाती है। बेटी को अगर पूर्ण रूप से शिक्षा दिया जाए तो वह देश में गर्व करेगी। वह नौकरी करेगी जिससे समाज का उत्थान होगा और परिवार की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी। वही कहते है कि सरकार भी पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है ताकि हमारा देश का सुधार हो और आगे बढ़ सके।

बिहार राज्य के जिला पूर्णिया से भक्त प्रह्लाद मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बेटी घर की रौनक होती है। अगर बेटी शिक्षित नहीं होगी तो वह अपने बच्चों को भी नहीं पढ़ा पायेगी,अपने घर को आर्थिक रूप से नहीं संभाल पाएगी। इसलिए बेटी को पढ़ाना बहुत जरुरी है। आवश्यकतानुसार अगर बेटी को नहीं पढाया जायेगा तो आनेवाले समय में आपको और समज को परिणाम भुगतना पड़ सकता है। सरकार तो योजनाये लाती रहती है। बेटी को पढ़ाना तो अभिभावक के हाथ में है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डीकास्थान निषाद टोला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला देवी से साक्षात्कार लिए है।जिसमे उर्मिला देवी ने बताया है कि उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र से चावल,दाल और सोयाबीन मिलता है। कोरोना काल में इन्हे तीन -चार में चावल मिला है। सरकार द्वारा सरकारी योजना का लाभ दिया जाता है लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में बच्चे को कुपोषण से बचाना काफी मुश्किल है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डीकास्थान निषाद टोला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मंजू देवी से साक्षात्कार लिए है।जिसमे मंजू देवी ने बताया है कि वह लोग गरीब बस्ती में रहने वाली है और अपना जीवन यापन मजदूरी कर के करती हैं।वह कहती है कि उनके एक साल के बच्चे को दो महीने पर आंगनबाड़ी केंद्र से चावल,सोयाबीन मिलता है।वह अपने बच्चे को सिर्फ चावल दाल खिलाती है। सरकार द्वारा जो सरकारी योजना का लाभ दिया जाता है उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में बच्चे को कुपोषण से बचाना काफी मुश्किल है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डीकास्थान निषाद टोला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती देवी से साक्षात्कार लिए है।जिसमे सीता देवी ने बताया है कि वह लोग गरीब बस्ती में रहने वाली है और अपना जीवन यापन मजदूरी कर के करती हैं।वह कहती है कि आंगनबाड़ी केंद्र लॉकडॉन के बाद नहीं खुला है।आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलने से न ही गर्भवती महिला और न ही धात्री महिला को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।उनके दो साल के बच्चे को चार पांच महीने पर आंगनबाड़ी केंद्र से चावल मिलता है लेकिन चावल ख़राब रहता है।ऐसी स्थिति में बच्चे को कुपोषण से कैसे बचाया जा सकता है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डीकास्थान निषाद टोला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता देवी से साक्षात्कार लिए है।जिसमे सीता देवी ने बताया है कि वह लोग गरीब बस्ती में रहने वाली है और अपना जीवन यापन मजदूरी कर के करती हैं।वह कहती है कि उनके डेढ़ साल का बच्चा होने के बाद उन्हें आंगनबाड़ी केंद से बच्चे को तीन बार ही बस चावल मिला है।उनके बच्चे का पंजीकरण आंगनबाड़ी केंद्र में भी नहीं हुआ है.ऐसी स्थिति में बच्चे का भविष्य बहुत सही नहीं हो पायेगा