बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डीकास्थान निषाद टोला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मंजू देवी से साक्षात्कार लिए है।जिसमे मंजू देवी ने बताया है कि वह लोग गरीब बस्ती में रहने वाली है और अपना जीवन यापन मजदूरी कर के करती हैं।वह कहती है कि उनके एक साल के बच्चे को दो महीने पर आंगनबाड़ी केंद्र से चावल,सोयाबीन मिलता है।वह अपने बच्चे को सिर्फ चावल दाल खिलाती है। सरकार द्वारा जो सरकारी योजना का लाभ दिया जाता है उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में बच्चे को कुपोषण से बचाना काफी मुश्किल है।
