शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत होने वाली पंचायत चुनाव के नामांकन हेतु एनआर कटाया गया जिसमें विभिन्न पदों हेतु 1150 लोगों ने अपना एन आर कटाई इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सदर मुंगेर द्वारा दिया गया
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 100 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका : सदर अस्पताल मुंगेर सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों और टीकाकरण सत्र स्थल पर मनाया गया दिवाली महोत्सव। स्वास्थ्य केंद्र और टीकाकरण सत्र स्थल को आकर्षक रौशनी और गुब्बारों से सजाया गया। धरहरा सीएचसी पर आकर्षक रंगोली,सदर अस्पताल में आतिशबाजी की गयी मुंगेर की आवाज का टोल फ्री नंबर 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी-बड़ी खबर सुने और साथ ही साथ कराई एपिसोड मे चलाई जा रही एपिसोड को सुनने के लिए 84 क्लिक कर क्राइम एपिसोड का पूरा आनंद उठा सकते हैं और साथ ही साथ बेटियों की शिक्षा से जुड़ी एपिसोड को भी आप सुन सकते हैं धन्यवाद
सबसे युवा जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी के रूप में हरिमोहन सिंह ने अपना नॉमिनेशन कराया आज जिला परिषद् क्षेत्र 07 बरियारपुर दक्षिणी से हरिमोहन सिंह ने मुंगेर सदर अनुमंडलाधिकरी के यहां आज दोपहर अपना नॉमिनेशन जिला परिषद् सदस्य अभ्यर्थी के तौर पर करवाया , बताते चलें कि हरिमोहन सिंह जिला परिषद् के रूप में चुनाव लड़ने वाले मुंगेर जिला के सबसे युवा जिला परिषद् प्रत्याशी बनने जा रहे हैं , ज्ञात हो कि जिला परिषद् सदस्य के रूप में इलेक्शन लड़ने की उम्र चुनाव आयोग द्वारा 21 साल निर्धारित की गई है और हरिमोहन सिंह 21 साल 10 महीने की उम्र में अपना पर्चा भर युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। हरिमोहन सिंह को प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरने पर युवा मतदाताओं , दिव्यांगजनों , ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी साथ ही माला और अबीर लगाकर आशीर्वाद देते हुए हौसला अफजाई की । ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह 2020 विधानसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा मुंगेर पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर के तौर भी अपनी सेवा दे चुके हैं। समाज सेवा के लिए बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री , खेल मंत्री , विधि कानून मंत्री सहित देश के विभिन्न राज्यों में 8 राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। युवा समाजसेवी के तौर पर हरिमोहन पिछले आठ सालों से दिव्यांग जनों , वृद्ध जनों , महिलाओं , स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को सरकारी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करते हैं। इनके नेतृत्व ने मुंगेर के बालक एवं बालिका तथा दिव्यांग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।_ _हरिमोहन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सबको हिस्सा लेनी चाहिए , खासकर युवाओं को अब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए , देश व समाज के विकास एवं उत्थान के लिए युवाओं को अब आगे आना महा जरूरी है। हम कोशिश करेंगें की जिस तरह मैंने समाज सेवा एवं खेल क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई उसी तरह जन प्रतिनिधि के तौर पर भी समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकूं , इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा।_
आज VIP पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम बिंद जी, निवासी तारापुर विधानसभा, मुंगेर को आज माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह मुंगेर विधानसभा राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ मुकेश यादव,जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मंटु शर्मा,राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालु,पंचायती राज प्रदेश महासचिव मनीष कुमार,प्रदेश सचिव दिनेश यादव ने राजद में शामिल हुए नेता को बधाई देते हुए कहा की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विश्वास करते हुए समाज के हर वर्ग के लोग आज राजद में शामिल हो रहे है युवा नेता गौतम विंद के राजद में शामिल होने से निश्चित रूप तारापुर एवं कुशेश्वर स्थान विधानसभा चुनाव में राजद की जीत बड़े अन्तर से होगी वही विरोधी लोगों को समझ लेना चाहिऐ की राजद ए टु जेड की पार्टी है। तारापुर विधान सभा में जीत की तरफ एक और मजबूत कदम है
पंचायत चुनाव को लेकर 7 मतदान केंद्र को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट
स्वीप एवं एमसीएमसी कोषांग कार्यालय में आज सामान्य प्रेक्षक ने बैठक कर दिया आवश्यक निर्देश स्वीप एवं एमसीएमसी कोषांग कार्यालय में आज सामान्य प्रेक्षक महोदय 164-तारापुर श्री उदय भानु त्रिपाठी द्वारा संबंधित सदस्य एवं पूरी टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निदेश दिये। स्वीप के तहत हो रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की तिथि वार जानकारी नोडल पदाधिकारी स्वीप श्री दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा चुनावों में 50 फीसदी वोटिंग टर्न आउट से कम वाले क्षेत्रों में स्वीप गतिविधि गहन रूप से चलाये। साथ ही प्रतिदिन फॉलो अप कार्यक्रम की पर्यवेक्षण करते हुए डॉक्युमेंटेशन करे। उन्होंने चिह्नित आदर्श बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने का भी सुझाव दिया। निर्वाचन आइकन हीरो राजन कुमार ने भी स्वीप के तहत अपने इनोवेटिव कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने वोटिंग ट्री, स्टोरी टेलिंग एवं पत्राचार कर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने की बात कही। आगामी सात दिनों में चिह्नित एलवीटीआर क्षेत्रों में कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम कराने को कहा गया।
धरहरा प्रखंड के शिव कुंड पंचायत युवा चौपाल के माध्यम से घाट का निर्माण एवं जल बहाव के लिए उचित नाला का निकास किया गया बताते चलें सिडकुल पंचायत में युवा चौपाल के द्वारा युवाओं में जागृत करने का काम किया जाता है एवं सामाजिक सौहार्द्र बनाने के लिए सामाजिक काम किया जाता है युवा सदस्य सूरज कुमार मिथुन कुमार प्रवीण कुमार राकेश कुमार ज्योतिष कुमार अमर कुमार राजकरण मनीष कुमार टुनटुन कुमार बृजेश कुमार कुंदन कुमार भारती कर्मवीर कुमार इत्यादि लोगों ने भाग लेकर गंगा घाट का सफाई एवं जल बहाव के लिए उचित से नाला निर्माण करने का काम किया
ब्रह्मस्थान मंदिर में मन्नत पूरी होने पर ग्यारह कन्याओं को भोजन के पश्चात किया गया मुद्रा दान।दरअसल दीवानी टोला गांव निवासी मुन्ना मंडल व उनकी पत्नी ने ब्रह्मस्थान मंदिर में पुत्र प्राप्ति हेतु ब्रह्म बाबा से मन्नत मांगा था।जहां उन्हें पुत्र प्राप्ति होने पर उन्होंने ब्रह्मस्थान मंदिर विधि विधान से ब्रह्मा बाबा की पूजा अर्चना की।बच्चे का मुंडन किया व ग्यारह कन्याओं को भोजन कराया।भोजन के पश्चात कन्याओं मुद्रा दान कर उन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त पर उन्हें विदा किया।
हम नहीं चाहते हैं कि मैं और मेरी पत्नी ताउम्र फाइलेरिया (हाथी पांव ) जैसी बीमारी के साथ गुजारें, इसलिये खाई दवा : उमेश शर्मा - दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद जिला में एक बार से शुरू हुआ कार्यक्रम - जमालपुर के वार्ड संख्या 5 निवासी उमेश शर्मा और स्वर्णलता देवी ने बताई की विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर आप अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें
चाइनीज प्रीपेड मीटर को हर हाल में रोकने, चाइनीज कोरोना से तबाह लोगों को प्रतिमाह तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने, बिजली विभाग द्वारा बिजली की संस्थागत लूट रोकने एवं बिजली उपभोक्ताओं को हर तरह की परेशानियों से बचाने के लिए बिहार राज्य विद्युत उपभोक्ता संघ" का गठन किया गया जिसके संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी को बनाया गया।
