रहेपुर में किसान चौपाल का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई जानकारी फोटो-किसान चौपाल में भाग लेते हुए रहेपुर के किसान प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के तेतारपुर पंचायत अंतर्गत रहेपुर गांव में शनिवार को आत्मा के सौजन्य से किसान चौपाल का आयोजन हुआ। आयोजित किसान चौपाल में कृषि समन्वयक मनोज कुमार चौधरी ने किसानों को बर् मीकंपोस्ट बनाने के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उसके फायदों को बताया एवं रासायनिक खादों से होने वाले नुकसान को भी किसानों को जानकारी दी, साथ ही कृषि समन्वयक के द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की गई इस मौके पर पूर्व मुखिया संजय राय, किसान सलाहकार, नवल राय ,अर्जुन राय आदि दर्जनों किसान मौजूद थे।
मंगलवार सदर प्रखंड में विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद हेतु 16 अभ्यर्थी में अपना पर्चा दाखिल किया सरपंच पद हेतु 20 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया पंचायत समिति पद हेतु 23 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया ग्राम कचहरी पंच पद हेतु 56 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया जबकि आप सदस्य पद हेतु 178 अभ्यार्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहनिर्वाचन पदाधिकारी सदर मुंगेर द्वारा बताया गया
मंगलवार को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 के पंचायत समिति पद हेतु अपना नामांकन दाखिल मनीषा कुमारी ने किए और उन्होंने नामांकन के बाद अपनी जनता से हाथ जोड़ या अपील की अगर जनता का साथ मिला तो अपने क्षेत्र संख्या 16 में हर संभव विकास करने का काम करूंगी मैं अपने वादे से मुकर ऊंगी नहीं जनता को यह विश्वास दिला कर रहूंगी की वास्तविक में जो विकास होनी चाहिए वह विकास नहीं हो रही है इसलिए जनता हमें सेवा का मौका दें और मैं विकास करने का काम करूंगी वही इस मौके पर पंचायत समिति प्रत्याशी पति डॉ ललन कुमार ने बताएं कि मैं समाज सेवा करता हूं मैं ग्रामीण चिकित्सक हूं इसलिए हमें अगर जनता सेवा की मौका दिया तो अपने निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 में चौमुखी विकास करने का काम करूंगा
*नहीं तो काटे गए कनेक्शनों को खुद ही जोड़ेगा विद्युत उपभोक्ता संघ - केशरी* चाइनीज प्रीपेड मीटर एवं बकाया बिजली बिल के नाम पर काटे गए कनेक्शनों को बिजली विभाग चौबीस घंटो के भीतर जोड़े नहीं तो काटे गए ऐसे सभी कनेक्शनों को विद्युत उपभोक्ता संघ खुद ही जोड़ने के लिए बाध्य हो जाएगा। उपर्युक्त बातें बिहार राज्य विद्युत उपभोक्ता संघ के कार्यकारिणी की दो नंबर गुमटी स्थित प्रांतीय कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा। श्री केशरी ने कहा कि बिजली आज के समय में आवश्यक आवश्यकता की श्रेणी में आ चुका है और इसके बिना एक दिन भी चलना मुश्किल है लेकिन कोरोना के कारण आर्थिक रूप से तबाह लोगों को चाइनीज प्रीपेड मीटर और बकाया राशि के नाम पर पर्व-त्यौहार के मौसम में बिजलीविहीन कर देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के पश्चात श्री केशरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर चौबीस घंटो में काटे गए ऐसे कनेक्शनों को जोड़ने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर विद्युत उपभोक्ता संघ खुद ही लाइन जोड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। श्री केशरी ने बिजली विभाग की खस्ता आर्थिक हालत के मद्देनजर अधीक्षण अभियंता को सलाह दिया कि विद्युत डिस्कनेक्शन करना इतना ही जरूरी है तो इसे बड़े-बड़े उपभोक्ताओं से शुरू किया जाए जिसमें सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालय शामिल है ना कि आम विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाए। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, संयुक्ता कुमारी, संजीत सिंह, राजीव शर्मा, सखीचंद यादव, सत्यनारायण साह, शंकर यादव, अजय प्रसाद सिंह, श्याम साह, बबलु गुप्ता एवं अजय सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से पांडव कुमार से साक्षात्कार ले रहे है जिसमे उन्होंने बताया कि इनकी तीन बेटिया है और एक बेटा है। इनके सारे बच्चे पढ़ रहे है। ये चाहते है कि इनके सारे बच्चे शिक्षित हो और अच्छी शिक्षा ग्रहण करे जिससे वे जीवन के क्षेत्र में आगे बढे। इन्होने यह भी कहा कि अगर कोई अभिभावक गरीब है तो शिक्षा के लिए सरकार भी मदद करती है। बच्चियों को पढ़ाना ज्यादा जरुरी है शादी विवाह बाद में करना चाहिए।इनका मानना है कि एक लड़का अगर शिक्षित होता है तो सिर्फ एक परिवार शिक्षित होगा और अगर एक लड़की शिक्षित होगी तो एक समाज शिक्षित होगा। इनका यह भी मानना है की बेटी की पूरी शिक्षा बेहद जरुरी है पर सामर्थ्य के अनुसार ,क्योंकि हर बेटीकि की शिक्षा के साथ- साथ उसकी शादी का ख्याल भी रखना पड़ता है। उसे दहेज़ जैसी कुप्रथा के लिए तैयार रहना पड़ता है। कहने को तो बेटा - बेटी एक समान है पर आज भी जब बेटी पैदा लेती है तो बाप को वो एक बोझ जैसी लगती है।
आइकॉन राजन कुमार को मिला मुम्बई में आयोजित "डॉ पवन अग्रवाल एक्सेलेंस अवार्ड 2021" इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल के नाम पर मुम्बई में पहली बार हुए एक शानदार अवार्ड समारोह "डॉ पवन अग्रवाल एक्सेलेंस अवार्ड 2021" से आइकॉन राजन कुमार को सम्मानित किया गया। फ़ूड एंड ड्रग्स कंज़्यूमर वेल्फेयर कमिटी (एफडीसीडब्लूसी) द्वारा इस भव्य अवार्ड फंक्शन का आयोजन 23 अक्टूबर की शाम को लोटस 1, इम्पीरियल बैंक्वेट, नवी मुम्बई में किया गया जहां खुद पवन अग्रवाल चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। पवन अग्रवाल के हाथों राजन कुमार को यह सम्मान मिला।
बरियारपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत आठवें चरण के तहत 24 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रखंड मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मुखिया पद के लिए 6 , सरपंच पद के लिए 8, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 4, ग्राम पंचायत पंच पद के लिए 25 जबकि सबसे अधिक ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 84 महिला व पुरुष ने अपना नामांकन कराया। तीन दिनों में पहले दिन 39, दूसरे दिन 220 एवं तीसरे दिन 127 विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन की प्रक्रिया में कुल 386 महिला व पुरुष ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन कराया है। इसकी जानकारी बीडीओ शशि भूषण कुमार ने दी।
शनिवार को मुंगेर जिले में 3334 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए
शनिवार को नामांकन के पहले दिन सदर प्रखंड के निर्वाचन कार्यालय में कुल 90 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया जिसमें मुख्य पद हेतु 9 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया सरपंच पद हेतु 6 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया पंचायत समिति पद हेतु 7 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया ग्राम कचहरी पंच पद हेतु 17 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया वार्ड सदस्य पद हेतु 51 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सदर मुंगेर ने दिए
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का चौथा स्थापना दिवस शुक्रवार को पूरब सराय में स्थित सनराइज कोचिंग इंस्टिट्यूट में मनाया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के मुंगेर जिला इकाई के अध्यक्ष गंगा रजक के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मुख्य अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर ने केक काटा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता नवीन झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय राजा, मुंगेर जिला इकाई के महासचिव रणजीत कुमार ठाकुर, प्रवक्ता ललन कुमार, विवेक कुमार, विपिन कुमार, संस्थापक सदस्य लाल रंजन एवं विनोद कुमार शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। स्थापना दिवस के इस मौके पर 'वर्तमान परिवेश में पत्रकारों की भूमिका एवं चुनौतियां' विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि को ठाकुर ने कहा कि, आज पत्रकारों के समक्ष कई सारी चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों से हम संगठित होकर ही लड़ सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आज विभिन्न चुनौतियों के साथ-साथ पत्रकारों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है। हमें समाज एवं देश हित में अपनी भूमिका का निर्वाहन इमानदारी पूर्वक करना चाहिए। अपनी भूमिका निर्वाहन के दौरान जितनी भी चुनौतियां हों, उससे पत्रकार भाइयों को घबराने की जरूरत नहीं है। एनजेए सभी पत्रकार बंधुओं के साथ है। सभी मिलकर इस संगठन को मजबूत करें।
