स्वीप एवं एमसीएमसी कोषांग कार्यालय में आज सामान्य प्रेक्षक ने बैठक कर दिया आवश्यक निर्देश स्वीप एवं एमसीएमसी कोषांग कार्यालय में आज सामान्य प्रेक्षक महोदय 164-तारापुर श्री उदय भानु त्रिपाठी द्वारा संबंधित सदस्य एवं पूरी टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निदेश दिये। स्वीप के तहत हो रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की तिथि वार जानकारी नोडल पदाधिकारी स्वीप श्री दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा चुनावों में 50 फीसदी वोटिंग टर्न आउट से कम वाले क्षेत्रों में स्वीप गतिविधि गहन रूप से चलाये। साथ ही प्रतिदिन फॉलो अप कार्यक्रम की पर्यवेक्षण करते हुए डॉक्युमेंटेशन करे। उन्होंने चिह्नित आदर्श बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने का भी सुझाव दिया। निर्वाचन आइकन हीरो राजन कुमार ने भी स्वीप के तहत अपने इनोवेटिव कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने वोटिंग ट्री, स्टोरी टेलिंग एवं पत्राचार कर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने की बात कही। आगामी सात दिनों में चिह्नित एलवीटीआर क्षेत्रों में कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम कराने को कहा गया।