संग्रहालय सभागार में निदेशक अभिलेख एवं परिमाप बिहार के जय सिंह ने बंदोबस्त पदाधिकारी ,अपर समाहर्ता के साथ डीसीएलआर एवं सीओ के साथ बैठक की।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष पर रेस्टलेस डेवलपमेंट के द्वारा मुंगेर के कई विद्यालयों में स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरुवार को मुंगेर जिले में 2536 लोगों की कोई गई नहीं मिली एक भी संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

मुंगेर जिले में बुधवार को2848 लोगों का कोविड-19 कराया गया नहीं मिले एक भी व्यक्ति संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका लगा रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें राशन का पैसा नहीं मिला न ही मजदूर कार्ड बना हुआ है। उनके यहाँ शौचालय की बहुत समस्या है शौचालय नहीं होने से घर के सभी लोगो को बाहर जाना पड़ता है। अत : इसके लिए मदद की जाय

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेबी कुमारी से साक्षात्कार लिए है। जिसमे उन्होंने बताया कि बेटी को पढ़ाना चाहिए ताकि उनको शिक्षा मिल सके।वह पढ़ी लिखी रहेगी तो अपना काम खुद करेगी उसे किसी में आश्रित नही होना पड़ेगा।इसलिए बेटी को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी प्रखंड के मनिहार चक गाँव से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदा देवी से साक्षात्कार लिए है। जिसमे उन्होंने बेटी की शिक्षा सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत बताती है की बेटी शिक्षित होनी चाहिए ताकि वह पढ़ लिख कर अच्छा जॉब करें तथा अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दे सके क्योकि बेटी पढेगी तभी बढ़ेगी।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार, मोबाइल वाणी के माध्यम से रंगलाल से साक्षात्कार लिए है।जिसमें उनका कहना है कि राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में जानकारी नहीं है।वह जानना चाहते है कि किस बैंक में खाता खुलवाना है। वही वह कहते है कि महीना में पांच सौ जमा करेंगे तो उससे क्या लाभ मिलेगा ?

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर से उमंग कुमार, मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते है? इसका लाभ लेने के लिए क्या करना होगा ?कौन से बैंक के तहत इसका लाभ मिल सकता है और कौन कौन से कागजात जमा करने होंगे ?साथ ही अगर इस माह योजना के तहत पैसा जमा कर पाए तो रिटायरमेंट के बाद कोई विशेष लाभ मिलेगा ?इन सबकी जानकारी दी जाय